खबरेंदेवरिया

देवरिया में होगी सुरक्षाकर्मी और सुपरवाइजर की भर्ती : हर ब्लॉक के लिए तय हुईं तिथियां

Deoria News : जिला विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी विकास खण्ड मुख्यालयों में एसआईएस इंडिया लिमिटेड जौनपुर के तत्वाधान में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु शिविर का आयोजन किया जायेगा। एसआईएस इंडिया लिमिटेड भारत की बहुराष्ट्रीय कम्पनी है, जो सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशों में कर रही है। इस शिविर में सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर की नियुक्ति की जायेगी।

कंपनी के डिप्टी कमांडेंट ने पूर्ण विवरण में बताया है कि विकास खण्ड मुख्यालयों पर तिथिवार आयोजित शिविर के पूर्ण विवरण अनुसार तिथियां ब्लाक स्तर पर निर्धारित की गई हैं।

  • 2 नवम्बर को लार एव बैतालपुर ब्लॉक में
  • 3 व 4 नवम्बर को बरहज एव गौरी बाजार ब्लॉक
  • 5 व 6 नवंबर को भलुअनी एव बनकटा ब्लॉक
  • 7 व 8 नवंबर को सलेमपुर एवं देसही देवरिया ब्लाक
  • 9 और 10 नवंबर को भागलपुर एवं रामपुर कारखाना ब्ला
  • 14 व 15 नवंबर को भटनी एवं पथरदेवा ब्लाक
  • 16 व 17 नवंबर को रुद्रपुर एवं तरकुलवा ब्लॉक
  • 18 व 19 नवंबर को भाटपार रानी एवं देवरिया सदर ब्लॉक में निर्धारित किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि किसी ब्लॉक के अभ्यर्थी किसी भी ब्लॉक में भर्ती देख सकते हैं। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने इन शिविरों के सफल आयोजन के लिए सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आपेक्षित सहयोग प्रदान करेंगे तथा डिप्टी कमांडेंट रजनीश राय द्वारा आयोजन को लेकर अपेक्षाओं के अनुरूप अपना सहयोगात्मक योगदान देंगे।

डिप्टी कमांडेंट राय ने बताया कि सुरक्षा जवान एवं सुपरवाइजर पद के लिए शारीरिक माप दण्ड जिसमें लम्बाई 168 सेंमी, सीना 80-85 सेंमी तथा उम्र 21 से 37 के बीच ,वजन 56 से ज्यादा 90 से कम, योग्यता हाईस्कूल पास होना चाहिए। उन्होंने इच्छुक बेरोजगार युवको को उक्त निर्धारित तिथिया अपनी सुविधानुसार संबंधित ब्लाको में निर्धारित शिविर में भर्ती हेतु प्रतिभाग कर सकते हैं। इसमें चयनित अभ्यर्थियो का पंजीकरण करने के लिए 500 रुपये ऑनलाइन जमा करना होगा।

पंजीकृत चयनियत अभ्यर्थियो को प्रशिक्षण अथवा ट्रेनिंग के लिए जौनपुर भेजा जायेगा, जहाँ प्रत्येक चयनित एवं इच्छुक उम्मीदवारों को एक माह प्रशिक्षण के उपरान्त तैनाती स्थलो पर सुरक्षा के कार्य में स्थाई तैनाती दिया जायेगा। नौकरी के दौरान पीएफ ईएसआई, ग्रेच्युटी, इन्स्युरेन्स, पेंसन एवं अन्य सुविधाएं प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा 65 वर्ष तक स्थाई नौकरी, सालाना वेतनवृद्धि, समय-समय पदोन्नति एवं राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम के तहत वेतन का भुगतान किया जाता है। विशेष जानकारी के लिए संस्था के अधिकृत वेबसाइट https://www.ssciindia.com/ को देखा जा सकता है।

Related posts

यूपी में मिशन रोजगार : 6 साल में 6 लाख से ज्यादा युवाओं को मिली नौकरी, 2 महीने में सीएम ने दिए 13000 नियुक्ति पत्र

Satyendra Kr Vishwakarma

बड़ी खबर : गोरखपुर के नायब तहसीलदार समेत 35 का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

Agnipath Scheme : मायावती ने कहा- युवा पहले से अग्निपथ पर अग्निपरीक्षा दे रहा, पुनर्विचार करे सरकार

Sunil Kumar Rai

दलहन और तिलहन फसलों की खेती पर विशेष ध्यान दें किसान: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

Satyendra Kr Vishwakarma

खास खबर : 63 पाकिस्तानी परिवारों के मसीहा बने मुख्यमंत्री योगी, 38 साल का इंतजार किया खत्म, जानें सीएम ने क्या कहा

Sunil Kumar Rai

समाधान दिवस में सुलझे 41 प्रकरण : डीएम और एसपी ने बरहज तहसील में की सुनवाई, भाटपाररानी में आए सर्वाधिक 81 मामले

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!