खबरेंदेवरिया

प्रतिमा विसर्जन को लेकर चौकस देवरिया प्रशासन : डीएम और एसपी ने आधा दर्जन घाटों का लिया जायजा, दिए ये आदेश

Deoria News : जिलाधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने शनिवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल नदावर पुल, चनुकी पुल, मेहरौना पुल का निरीक्षण किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने पिछले वर्ष हुए विसर्जन कार्यक्रम के विषय में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि प्रतिमा विसर्जन सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। वाहनों को सुरक्षित दूरी पर रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान यदि कोई मदिरा सेवन कर हुड़दंग करेगा तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।

उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर शान्ति व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए विशेष रुप से ध्यान दिया जाएगा। प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर पेयजल, प्रकाश, जनरेटर, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। गोताखोर, नाव एवं सर्चलाइट के इंतजाम भी विसर्जन से पूर्व कर लिया जाए। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए प्रमुख विसर्जन स्थलों पर मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी। नदी घाटों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग करने के निर्देश भी दिए। प्रतिमा विसर्जन में आने वाले लोगो को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो। उनके बैठने के भी आवश्यक प्रबंध रखे जाए।

पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुविधाजनक ढंग से संपादित करने के संबन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मूर्ति विसर्जन स्थलों पर पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती रहेगी। इस दौरान एसडीएम, सीओ सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

इससे पहले शुक्रवार को डीएम अखण्ड प्रताप सिंह एवं एसपी संकल्प शर्मा ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल भागलपुर एवं कपरवार घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने विसर्जन स्थल पर सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था आदि के सम्बंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने कहा कि शान्तिपूर्ण मूर्तियां विसर्जित हो, इसके लिए सभी एहतियाती उपाय अपनाया जाए। किसी भी स्तर पर शान्ति व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए विशेष रुप से ध्यान दिया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर पेयजल, प्रकाश, जनरेटर, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। गोताखोर, नाव एवं सर्चलाइट के इंतजाम भी विसर्जन से पूर्व कर लिया जाए। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए प्रमुख विसर्जन स्थलों पर मेडिकल टीम भी तैनात रहेगी । चुनिंदा स्थलों पर क्रेन की व्यवस्था भी की जा रही है। नदी घाटों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग करने के निर्देश भी दिए। प्रतिमा विसर्जन में आने वाले लोगो को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न हो।

उन्होंने कहा कि प्रतिमा विसर्जन को पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए हर संभव उपाय किये जायेंगे। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिए जनपदवासियों को आश्वस्त किया।

Related posts

अच्छी खबर : देवरिया मेडिकल कॉलेज को मिलेंगी आईसीयू बेड्स और अत्याधुनिक मशीनें, रेड क्रास सोसाइटी और इंडियन ऑयल ने की पहल

Sunil Kumar Rai

फतेहपुर के पीड़ित दूबे परिवार से मिले विधायक जयप्रकाश निषाद : दिया मदद का भरोसा, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का…

Sunil Kumar Rai

देवरिया : ग्राम समाधान दिवस में 344 शिकायतें दर्ज हुईं, लापरवाह पंचायत सहायक पर हुआ एक्शन

Sunil Kumar Rai

देवरिया में सनसनीखेज मामला : बेटे ने मां की गला दबाकर की हत्या, हुआ फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Satyendra Kr Vishwakarma

BREAKING : शिक्षकों की कमी से जूझ रहे देवरिया के इंदुपुर विद्यालय में नियुक्त हैं 28 अध्यापक, जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी, बीएसए को दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai

World Population Day 2022 : सीएम योगी ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूकता पर दिया जोर, विभागों को दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!