उत्तर प्रदेशखबरें

भारत-चीन बॉर्डर पर पहुंचे योगी : जवानों से मिलकर बढ़ाया हौसला, केदारनाथ में प्रदेशवासियों के लिए की पूजा

Uttar Pradesh News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने उत्तराखंड दौरे के दूसरे दिन पवित्र बद्रीनाथ धाम में दर्शन-पूजन किया। सीएम योगी देर शाम बद्रीनाथ धाम की शयन आरती में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने यहां विधि विधान से दर्शन पूजन करने के साथ ही प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। इससे पहले उन्होंने भारत के प्रथम गांव में माणा का भी दौरा किया। इसके अलावा वह13,200 फीट की ऊंचाई पर चीन बॉर्डर के पास घस्तौली चौकी भी गये, जहां तैनात आईटीबीपी के जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया और कुशलक्षेम पूछा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मध्य क्षेत्रीय परिषद् की बैठक में शामिल होने शुक्रवार से ही उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर है। शनिवार को सीएम ने यहां टिहरी के नरेन्द्र नगर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद् की बैठक में हिस्सा लिया। उसके बाद उन्होंने उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों का दौरा किया। सीएम योगी ने मां अलखनंदा की जलधारा को स्पर्श-नमन करते हुए उसका आचमन किया। वहीं उन्होंने बद्रीनाथ धाम में बन रहे उत्तर प्रदेश स्टेट गेस्ट हाउस का भी निरीक्षण किया। सीएम योगी ने यहां निर्माण श्रमिकों से भी मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री रविवार को रुद्रप्रयाग जिले में स्थित पवित्र केदारनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने जा सकते हैं।

केदारनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया दर्शन-पूजन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को श्रीकेदारनाथ धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे के अंतिम दिन सीएम योगी ने सुबह ही श्रीकेदारनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा की। इस दौरान बाहर खड़े हजारों लोगों ने एक सुर में जय श्रीराम के जयघोष के साथ मुख्यमंत्री योगी का भव्य अभिनंदन किया। केदारनाथ हैली पैड पर उनका स्वागत बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय अजयेंद्र, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग अमरदेई शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर पंवार, जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। वहीं पुरोहित समाज ने परंपरागत मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

तीर्थ पुरोहितों से भेंट करने के बाद मुख्यमंत्री योगी जीएमवीएन अतिथि गृह में कुछ देर विश्राम किया। यहीं पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं प्रशंसकों से भेंट करने के बाद मुख्यमंत्री योगी बाबा केदारनाथ के दर्शन कर देश और प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि एवं जन कल्याण की कामना की। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम भी मौजूद रहे।

आस्था के साथ-साथ राष्ट्रीय एकात्मता के आधार हैं हमारे तीर्थस्थल : योगी आदित्यनाथ
हमारे तीर्थस्थल आस्था के साथ साथ राष्ट्रीय एकात्मता के आधार हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में विरासत के प्रति सम्मान का भाव नये भारत की नई आभा को प्रस्तुत कर रहा है। ये बातें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यहां श्री केदारनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के उपरांत कही। तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे के अंतिम दिन श्री केदारनाथ मंदिर पहुंचे योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सन् 2013 में केदारपुरी एक आपदा की चपेट में चुकी थी, लेकिन स्थानीय लोगों के आत्मविश्वास और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृढ़संकल्प और उनकी प्रेरणा व मार्गदर्शन से आज उत्तराखंड के दोनों तीर्थ श्री केदारनाथ और श्री बद्रीनाथ नये भारत की नई आभा को प्रस्तुत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विरासत के प्रति सम्मान का भाव यही है। लाखों की संख्या में तीर्थयात्री यहां आ रह हैं, यह हमारे लिए एक नई प्रेरणा है। यह एक नये भविष्य की ओर हमारा ध्यान आकर्षित करती है। समयबद्ध ढंग से मानक की गुणवत्ता को बनाये रखते हुए पूरी तत्परता के साथ यहां कार्य चल रहा है। ये श्रद्धा का उमड़ता हुआ जनसैलाब नये भारत की नई तस्वीर को प्रस्तुत करता है। इसमें दृष्टि और दूरदर्शिता है। इसमें पर्यटन भी है और श्रद्धालुजन की जनआस्था का सम्मान का भाव है। इन सबको समेटे हुए केदारनाथ का नव निर्माण बहुत अच्छे ढंग से आगे बढ़ रहा है।

Related posts

Deoria News : किसान सम्मान प्रतियोगिता में 31 दिसंबर तक करें आवेदन , मिलेगा ये पुरस्कार

Sunil Kumar Rai

DEORIA : पूरे साल चलेंगे पोषण से जुड़े ये अभियान, जानें कब किस मिशन पर काम करेगा प्रशासन

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : देवरिया में 3 बदमाशों और तस्करों की 66 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क, ताबड़तोड़ एक्शन से दहशत में जनपद के गैंगस्टर

Sunil Kumar Rai

मतदान से पहले देवरिया में अधिकारियों की मैराथन बैठक : डीएम ने अराजक तत्वों को दी चेतावनी, पर्यवेक्षक ने सुरक्षाकर्मियों…

Abhishek Kumar Rai

Raksha Bandhan 2022 : देवरिया भाजपा महिला मोर्चा ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, लिया ये संकल्प

Abhishek Kumar Rai

बड़ी खबर : कोविड प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद देगी योगी आदित्यनाथ सरकार, डीएम की अगुवाई में गठित होगी समिति, पूरी जानकारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!