खबरेंदेवरिया

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह का जोरदार स्वागत : पदाधिकारी ने कार्यकर्ताओं को दिया ये भरोसा

Deoria News : भाजपा बैतालपुर मण्डल ने बैतालपुर ब्लॉक सभागार में तथा गौरीबाजार मण्डल ने जायसवाल मैरेज हाल में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भाजपा भूपेंद्र सिंह का समारोह आयोजित कर अभिनन्दन किया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मैं भी आप सबकी तरह ही एक सामान्य कार्यकर्ता हूँ। पार्टी नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष के रूप में जो जिम्मेदारी दी है,उसको पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाने की कोशिश करूंगा। कार्यकर्ताओं के मान सम्मान से कोई समझौता नही किया जायेगा। जब जिस कार्यकर्ता को कोई काम हो या समस्या हो वो बिना किसी संकोच के हमसे कहे, उसके समाधान के लिये पूरी तरह से तैयार रहूंगा।

बैतालपुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बैतालपुर प्रभाकर राय ने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने एक संघर्षशील कार्यकर्ता को हम सभी के मुखिया की जिम्मेदारी दी है। इनके नेतृत्व में संगठन को हम सभी मिलकर और मजूबत करेंगे।

अभिनन्दन समारोह को राजेश कुमार मिश्रा, श्रीनिवास मणि, अरविन्द पाण्डेय बबुना, शशांक मणि, धनुषधारी मणि, डॉ.राधेश्याम शुक्ला, विनय राव, गिरिजेश मणि ने भी सम्बोधित किया। समारोह की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने तथा संचालन महामंत्री विकास मणि ने किया।

इस दौरान अम्बिकेश पाण्डेय, विश्वजीत सिंह सैथवार, अमित रजक, सुजीत सिंह, राजेश निषाद, मनमोहन सिंह, गोविन्द चौरसिया, प्रदीप जायसवाल, नीलरतन जायसवाल, राहुल मणि, अनिरुद्ध सिंह, बसंत मणि, बच्चा सिंह, सर्वेश नाथ त्रिपाठी, संजय तिवारी, विजय पंडित, संदीप सिंह, शुभम मणि त्रिपाठी, अनिल मणि, सोनू मणि, धन्नजय सिंह आदि रहे।

Related posts

देवरिया : कोरोना के 16 नए मामले मिले, नवोदय विद्यालय का छात्र भी संक्रमित मिला

Abhishek Kumar Rai

यूपी : मिशाल पेश करने वाली महिलाओं की कहानी हर घर पहुंचाएगी सरकार, इन कार्यक्रमों का होगा आयोजन

Abhishek Kumar Rai

यूपी में बिजली चोरी रोकने के लिए योगी सरकार ने बनाया ये प्लान : बिना नाम-नंबर दर्ज कराए दें सूचना

Abhishek Kumar Rai

महाकुंभ से पहले प्रयागराज एयरपोर्ट का कायाकल्प करेगी योगी सरकार : इस खास सुविधा वाला यूपी का पहला हवाई अड्डा बनेगा

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : गौरी बाजार मॉडल ब्लॉक के रूप में होगा विकसित, 75 पैरामीटर्स पर होंगे विकास कार्य, जानें शासन का पूरा प्लान

Harindra Kumar Rai

Scholarship Application : इस तिथि तक भरना होगा स्कॉलरशिप फॉर्म, देरी हुई तो…

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!