खबरेंदेवरिया

भटनी-भाटपार और सलेमपुर में 7 ट्रेनों के ठहराव को मिली मंजूरी : सांसद रविंद्र कुशवाहा की पहल पर रेल मंत्री ने लिया एक्शन

Deoria News : सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा के प्रयास से भटनी, भाटपाररानी और सलेमपुर में अब 7 ट्रेनों के ठहराव को मंजूरी मिल गई है। देवरिया भाजपा ने इस पर खुशी जताते हुए सांसद का आभार जताया है। अब इन ट्रेनों के ठहराव से यात्रा करने वाले हजारों मुसाफिरों को बड़ी राहत मिलेगी।

सांसद रविंदर कुशवाहा ने बताया कि विशेष संसद सत्र के दौरान रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा स्वीकृति प्रदान किये जाने के पश्चात उप निदेशक रेलवे बोर्ड राजेश कुमार ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।

इसके मुताबिक –

  • ट्रेन संख्या 11123/ 24 ग्वालियर-बरौनी का ठहराव भाटपाररानी रेलवे स्टेशन
  • 11059/ 60 लोकमान्य तिलक-छपरा एक्सप्रेस, 18201/ 02 दुर्ग नौतनवा एक्सप्रेस का ठहराव सलेमपुर स्टेशन
  • 11081/ 82 लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस, 11037/ 38 पुणे – गोरखपुर एक्सप्रेस का ठहराव बेल्थरा स्टेशन
  • 15111/ 12 छपरा-वाराणसी एक्सप्रेस का ठहराव रेवती स्टेशन
  • 19489/ 90 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस का ठहराव भटनी स्टेशन पर शीघ्र किये जाने की स्वीकृति प्रदान किया है।

अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस का ठहराव भटनी में किये जाने पर भाजपा नेता सत्यप्रकाश सिंह विशेन ने कहा कि सांसद रविन्दर कुशवाहा का प्रयास सराहनीय है। वे क्षेत्र के लोगों के प्रति समर्पित रहते हैं। 7 ट्रेनों के ठहराव पर सलेमपुर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद और लोगों को बधाई दी है।

बधाई देने वालो में अशोक पाण्डेय, जयनाथ कुशवाहा गुड्डन, बलबीर सिंह दादा, कन्हैया लाल जायसवाल, अजय दूबे वत्स, अशोक कुशवाहा, अमित सिंह सिट्टू, जगदीश यादव, मनोज सिंह, अभय तिवारी, सुनील स्नेही, राजेश शाह आदि शामिल रहे।

Related posts

विंध्याचल में विकास को नई दिशा दे रही योगी सरकार : 73 बड़े प्रोजेक्ट्स पूरे, 177 पर चल रहा काम

Sunil Kumar Rai

नियुक्ति : किसान एकता संघ ने शौकत अली को यूपी अध्यक्ष बनाया, संगठन में इन लोगों का बढ़ा कद

Abhishek Kumar Rai

यूपी के 1500 गांवों में जाएंगे जयंत सिंह : 12 फरवरी को करेंगे समरसता अभियान का आगाज, पढ़ें पार्टी का पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

DEORIA : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने आधार नंबर एकत्रीकरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ, वोटर कार्ड से होगा लिंक, जानें पूरा प्लान

Harindra Kumar Rai

12 करोड़ कृषकों को मिली सम्मान निधि : देवरिया में किसान मोर्चा ने दिखाया प्रसारण, जनप्रतिनिधि बोले- पीएम ने दिया दिवाली गिफ्ट

Rajeev Singh

ऑपरेशन कायाकल्प में देवरिया 66वें स्थान पर : नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने जताई नाराजगी, दिए ये आदेश

Rajeev Singh
error: Content is protected !!