खबरेंदेवरिया

देवरहा बाबा आश्रम में श्रद्धालुओं के लिए होंगे खास इंतजाम : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और डीएम ने विकास कार्य का लिया जायजा

Deoria News : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने शुक्रवार को मइल स्थित देवरहा बाबा आश्रम मंदिर का दर्शन किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि देवरहा बाबा आश्रम क्षेत्र को नए सिरे से विकसित किया जाएगा। दुनिया भर में देवरहा बाबा के करोड़ों अनुयायी हैं।

कृषि मंत्री ने कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा आश्रम क्षेत्र में 500 श्रद्धालुओं की क्षमता वाले भवन का निर्माण किया जाए जिसमें भजन-कीर्तन हेतु साउंड सिस्टम भी उपलब्ध रहे। हाई मास्ट लाइट से क्षेत्र को प्रकाशित किया जाए। पानी की टंकी स्थापित कर स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने एक बृहद यज्ञ मंडप का प्रस्ताव तैयार करने का भी निर्देश दिया। आश्रम के निकट एक हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर खोलने का भी निर्देश दिया, जिससे आश्रम आने वाले श्रद्धालुओं को आकस्मिक स्थिति में प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराया जा सके। कृषि मंत्री ने कहा कि देवरहा बाबा अपनी योग साधना के लिए विख्यात रहे हैं। ऐसे में एक योग केंद्र एवं देवरहा बाबा से जुड़ी लाइब्रेरी खोलने का प्रस्ताव तैयार किया जाए।

जिलाधिकारी ने कृषि मंत्री को अवगत कराया कि 2 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत से बनने वाले यात्री निवास, वीवीआइपी गेस्ट हाउस, संत निवास, भव्य प्रवेश द्वार, इंटरलॉकिंग का प्रस्ताव पहले ही शासन को भेजा जा चुका है। आश्रम के निकटवर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए नए सिरे योजना बनाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि देवरहा बाबा आश्रम का विकास होने से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को वृहद पैमाने पर रोजगार मिलेगा। इससे पूर्व पीठाधीश्वर श्यामसुंदर दास ने कृषि मंत्री एवं जिलाधिकारी को देवरहा बाबा से जुड़े संस्मरण सुनाए। कृषि मंत्री एवं जिलाधिकारी ने अत्यंत श्रद्धा के साथ देवरहा बाबा आश्रम में मत्था टेका और प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर पर्यटन सूचना अधिकारी प्राण रंजन, यूपीपीसीएल के सहायक परियोजना निदेशक सतीश चंद्र श्रीवास्तव सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

नारी शक्ति पुरस्कार 2022 के लिए करें ऑनलाइन आवेदन, जानें चयन का आधार और प्रक्रिया

Abhishek Kumar Rai

यूपी प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई देंगे : मुख्यमंत्री

Sunil Kumar Rai

Deoria News : महापरिनिर्वाण दिवस पर याद किए गए बाबा साहब, डीएम एपी सिंह ने दी श्रद्धांजलि

Rajeev Singh

खुशखबरी : एआई आधारित ‘भविष्य’ से मिलेगी टेंशन फ्री पेंशन, घर बैठे देख सकेंगे रिकॉर्ड, केंद्रीय मंत्री ने बताईं खूबियां

Satyendra Kr Vishwakarma

यूपी : स्वामी रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में मिलेगा मुफ्त इलाज, सीएम ने लैब का किया उद्घाटन

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : नवनिर्वाचित विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह का पैतृक गांव में हुआ जोरदार स्वागत, ग्रामीणों ने की थी पूरी तैयारी 

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!