खबरेंदेवरिया

मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने की वृहद वृक्षारोपण-2023 की समीक्षा : अधिकारियों को दिए ये आदेश

Deoria News : ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने विकास भवन के गांधी सभागार में वृहद वृक्षारोपण-2023 अभियान की समीक्षा बैठक की। इस दौरान 22 जुलाई को जनपद में होने वाले वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गयी एवं जन प्रतिनिधियों के दिए गए सुझावों तथा समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।

ग्राम्य विकास राज्य मंत्री ने पौधरोपण के सम्बन्ध में समस्त तैयारियों जैसे विभिन्न विभागों द्वारा लक्ष्य के अनुरूप स्थलों का चिन्हांकन, गडढा खुदान, सम्बन्धित विभाग द्वारा नर्सरी से पौध प्राप्त करने की स्थिति, जनप्रतिनिधियों द्वारा किये जाने वाले पौधरोपण के स्थलों का चिन्हांकन आदि के सम्बन्ध में जानकारी ली।

इस अवसर पर दिये गये सुझावों एवं मार्गदर्शन के अनुपालन में वृहद वृक्षरोपण कार्यक्रम 2023-24 को सफल बनाने हेतु संकल्प लिया गया। समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, उप प्रभागीय देवरिया एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी सलेमपुर एवं सलेमपुर विधान सभा क्षेत्र के सभी जिला प्रमुख, ब्लाक प्रमुख व जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

DEORIA BREAKING : डीएम की सख्ती से 69 साल बाद 4 संपत्ति निष्क्रांत दर्ज हुईं, साल 1953 में कोर्ट ने दिया था आदेश, जानें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai

यूपी में 29 पीपीएस अफसरों का तबादला : कई जिलों के एएसपी बदले, पढ़ें सभी नाम

Swapnil Yadav

राज्य सूचना आयुक्त ने जिम्मेदारों को पढ़ाया जिम्मेदारी का पाठ : दूसरे दिन निपटाए 65 प्रकरण

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की बैठक में बनी सहमति, जनता का ख्याल रखें अधिकारी

Sunil Kumar Rai

UP News : मुख्यमंत्री योगी की फटकार के बाद राजस्व मामलों के निपटारे में आई तेजी, शत-प्रतिशत पहुंचा रेश्यो

Sunil Kumar Rai

Gorakhpur News : सीएम योगी ने जिले को जल से जहाज तक की दी सौगात, छात्रों को बांटे टेबलेट और स्मार्टफोन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!