उत्तर प्रदेशखबरें

भारी बरसात और आकाशीय बिजली से यूपी में 34 लोगों की मौत : सीएम योगी ने जताया दुःख, दिए ये आदेश

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश से हालात खराब हैं। कई दर्जन जिलों में मूसलाधार बरसात और पानी के तेज बहाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। नदियों के किनारों के सभी गांवों को लेकर शासन-प्रशासन एलर्ट मोड पर है। लोगों को मवेशियों सहित सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। उनके स्वास्थ्य और खाने-पीने का प्रबंध स्थानीय प्रशासन की देखरेख में हो रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में आकाशीय विद्युत, डूबने तथा अतिवृष्टि से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं में घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिये हैं।


राहत आयुक्त कार्यालय से उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार प्रदेश में विगत 24 घण्टों में आकाशीय विद्युत से 17, डूबने से 12 तथा अतिवृष्टि से 05 जनहानि हुई हैं।

इनमें आकाशीय विद्युत से जनपद बागपत, इटावा, उन्नाव, आगरा व बलिया में 01-01, जनपद जालौन, कानपुर देहात, कन्नौज व गाजीपुर में 02-02 तथा मैनपुरी में 04 जनहानि हुई है।

डूबने से जनपद संत कबीर नगर में 01, बदायूं में 02 व बरेली में 04 तथा जनपद रायबरेली में 05 जनहानि हुई है।

वहीं अतिवृष्टि से प्रदेश के एटा, कन्नौज व कौशाम्बी में 01-01 तथा जनपद मुजफ्फरनगर जनपद में 02 जनहानि हुई है।

Related posts

तैयारी : यूपी के 1 लाख 10 हजार से ज्यादा राजस्व गांवों को जोड़ेंगी परिवहन निगम की बसें, बस अड्डे एयरपोर्ट की तर्ज पर होंगे विकसित

Abhishek Kumar Rai

अवसर : बकाया बिजली बिल बढ़ा रहा टेंशन तो यूपी सरकार की योजना का लें लाभ, मिल रहा भारी छूट

Sunil Kumar Rai

यूपी में 3 साल में 30 हजार मामलों में अपराधियों को मिली सजा : अदालतों में लोहा ले रहा अभियोजन निदेशालय

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में 1.40 लाख छात्र देंगे UP Board 2023 Exam : सेंटर बनाने में रहेगी सावधानी, बोर्ड ने दिया इन केंद्रों का प्रस्ताव

Harindra Kumar Rai

डीएम ने राइस और आटा मिलर्स संग की बैठक : इन बिंदुओं पर हुई मंथन, एक्स्ट्रा फूड के सदुपयोग के लिए मांगा प्लान

Swapnil Yadav

एआरटीओ की मनमानी से नाराज डीएम : वेतन काटने का दिया आदेश, बताया सड़क सुरक्षा माह का कार्यक्रम

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!