खबरेंदेवरिया

मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान से भाजपा जीतेगी अगला आम चुनाव : मंत्री विजय लक्ष्मी ने ऐसे बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह

Deoria News : भाजपा सलेमपुर मण्डल ने मंगलवार को तहसील सभागार में ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद स्थापित किया।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता से जुडाव रखें। पीएम ने कहा कि आप पूरे समय बूथों पर डटे रहते हैं। मैं हमेशा अपडेट रहता हूं। ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं के राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। भाजपा की सबसे बड़ी ताकत आप हैं। भोपाल में बूथ का नेतृत्व करने वालों का सम्मेलन इतिहास में पहली बार हो रहा है। आप भाजपा ही नहीं देश की समृद्धि के मजबूत सिपाही हैं। दल से बड़ा देश है। ऐसे कर्मठ कार्यकर्ताओं से बात करना सौभाग्य की बात है।

राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की योजनाओं को साथ लेकर चल रहे हैं। मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम से सभी बूथ स्तर के कार्यकर्ता संगठित होकर आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिताएं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बूथ स्तर से काम को देखते हुए देश का नेतृत्व कर रहे है। उन्होंने पार्टी को और देश को दुनिया के नक्शे पर खड़ा करने का काम किया है।

कार्यक्रम प्रभारी बृजेश कुशवाहा ने सभी का अभिनंदन किया। इस अवसर पर अशोक पाण्डेय, कन्हैया लाल जायसवाल, अमरेश सिंह बबलू, अभिषेक जायसवाल, अजय दूबे वत्स, शेषनाथ भाई, रविशंकर मिश्र, अशोक तिवारी, दीपक श्रीवास्तव, बृजेश धर दूबे, धनन्जय चतुर्वेदी, अमरदत्त यादव, लल्लन सिंह, पुनीत शाही, उमाकान्त मिश्र, अजय गौतम, अवधेश मद्देशिया, भोला बाबा, शमशुद्दीन, अनिल ठाकुर आदि मौजूद रहे।

राज्यमंत्री ने किया जन जागरूकता वैन को रवाना
जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजनांतर्गत राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने विकास खण्ड सलेमपुर के प्रत्येक गांव के लिए गाड़ियों को हरी झण्डी दिखाकर जागरूकता वैन को रवाना किया।

उन्होंने कहा कि हर घर नल का जल योजना के तहत सरकार का लक्ष्य सभी घरों में पाइप जलापूर्ति सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर अनिरुद्ध मिश्र, अमरेश सिंह बबलू, खण्ड विकास अधिकारी आनंद प्रकाश, सहायक विकास अधिकारी अनिल कुमार चौबे, रविशंकर मिश्र, अजय दूबे वत्स, अशोक सिंह, शाहिद अहमद, रूपश्री सैनी, अनिल कुमार राय, रफीक, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।

Related posts

कुछ हटके : रेल कर्मचारी राजेश पांडेय जेंडर बदल कर बने सोनिया, भारतीय रेलवे में ऐसा पहला मामला, पढ़ें खबर

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया : रेड क्रॉस सोसाइटी ने लोगों तक पहुंचाई मदद, इन इलाकों में बांटे कंबल

Sunil Kumar Rai

देवरिया में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से चौकी इंचार्ज दरोगा की मौत, दीवान घायल

Abhishek Kumar Rai

बीआरसी रामपुर कारखाना में 11 बच्चों को मिला दिव्यांगता सर्टिफिकेट : 2 अगस्त को इस ब्लॉक में लगेगा कैंप

Satyendra Kr Vishwakarma

Sunil Gavaskar : पूर्व कप्तान सुनिल गावस्कर ने 33 साल बाद सरकार को लौटाई जमीन, जानें वजह

Abhishek Kumar Rai

देवरिया पुलिस की बड़ी कामयाबी : कई जनपदों में वांटेड चोरों के गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 चोर पकड़े, 15 लाख का माल बरामद

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!