खबरेंपूर्वांचल

और ऐसे हुई गरीब बेटियों की वीआईपी शादी… : मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद, फिल्म सुपरस्टार रविकिशन ने गाया गाना

Gorakhpur News : इन गरीब बेटियों के पाल्यों ने शायद कभी यह कल्पना नहीं की थी कि उनकी बिटिया की शादी इतने वीआईपी अंदाज में होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आशीर्वाद देने खुद आएंगे और भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार, सांसद रविकिशन मंगलगीत गाएंगे। पर सीएम योगी की पहल, उनकी संवेदनशीलता और आत्मीयता से गरीब बेटियों व उनके पाल्यों के लिए अकल्पनीय यह नजारा हकीकत में नजर आया।

गरीब परिवारों का कल्याण और उनकी खुशी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए निजी दिलचस्पी का विषय होता है। गुरुवार को चंपा देवी पार्क मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उनकी आत्मीयता पूर्ण मौजूदगी 1500 वधू और 1500 वर पक्ष के लोगों को अभिभूत करने वाली थी।

इन लोगों के लिए यह क्षण इसलिए भी अभूतपूर्व था कि उनके घर वैवाहिक कार्यक्रम में शायद ही कोई वीआईपी पहुंचता। पर, यहां तो मुख्यमंत्री खुद आए थे। आशीर्वाद देने, शगुन किट गिफ्ट देने। और, उनके साथ मेयर, एमपी, एमएलए, एमएलसी भी, यानी करीब दर्जन भर जनप्रतिनिधि भी गरीबों की खुशियों का साक्षी बनने।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की मौजूदगी तो खास थी ही, माहौल में उस वक्त उमंग का रंग और चढ़ गया जब भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और सांसद रविकिशन ने मंगलगीत गाने के लिए खुद माइक थाम लिया। रविकिशन ने पीली पगड़िया वाला बन्ना, पीयर सरसो, बन्नी के भैया जैसे गीतों से माहौल को मंगल और मस्ती के संगम पर पहुंचा दिया।

इस दौरान जब उन्होंने अलहदा अंदाज में संगीतकार से ढोलक पर ठेका देने और लोक गायक राकेश उपाध्याय से संगत देने को कहा तो मुख्यमंत्री भी हंसने लगे। इस बीच रविकिशन ने विधायक राजेश त्रिपाठी को भी माइक तक गाने के लिए खींच लिया था। रविकिशन ने बीच में लोगों को यह भी सुनाया कि महाराज जी ने उनसे मंगलगीत गाने को कहा है। यह सुन, सीएम मुस्कुराने लगे।

Related posts

BIG NEWS : लखनऊ से शुरू हुई इन शहरों की हवाई यात्रा, सीएम योगी बोले – जल्द ही 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्लेन भरेंगे उड़ान

Sunil Kumar Rai

शहीदों की धरोहरों का संरक्षण प्रशासन की प्राथमिकता : डीएम दिव्या मित्तल

Sunil Kumar Rai

खुशखबरी : देवरिया, कुशीनगर समेत इन जिलों में 12 नवंबर से शुरू होगी कृषि यंत्रों की बुकिंग, जानें पूरी प्रक्रिया

Sunil Kumar Rai

Syama Prasad Mukherjee : नेहरू युवा केंद्र देवरिया, रेडक्रास सोसाइटी और राष्ट्रीय सेवा योजना लगाएंगे ब्लड डोनेशन कैंप, आप भी निभाएं जिम्मेदारी

Abhishek Kumar Rai

डीएम और एसपी ने विधायक संग सुनीं जन समस्याएं : सास-बहू से जुड़ी एक शिकायत ने खींचा सभी का ध्यान

Swapnil Yadav

DEORIA : हर घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी टीमें, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकत्रियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!