खबरेंदेवरिया

शुरू हुआ गोरयाघाट-कंचनपुर मार्ग के चौड़ीकरण और मरम्मत का काम : सांसद-विधायक ने पूजन कर किया शिलान्यास

Deoria News : सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी और विधायक रामपुर कारखाना सुरेन्द्र चौरसिया ने कंचनपुर चौराहे के पास लोक निर्माण विभाग के 1794.14 लाख की लागत से किये जाने वाले गोरयाघाट-कंचनपुर मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का पूजन कर शिलान्यास किया।

इस दौरान सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार जन-जन के कल्याणार्थ काम कर रही है। इस सड़क के चौड़ीकरण और ठीक हो जाने से लोगों के आवागमन में और आसानी होगी। मोदी-योगी सरकार गांव-गांव, शहर-शहर सड़कों का जाल बिछा रही है, गांव और शहर को निर्बाध बिजली 24 घण्टे उपलब्ध करा रही है। गरीबों को मुफ्त आवास, मुफ्त राशन, मुफ्त इलाज के लिये आयुष्मान कार्ड भी भाजपा की सरकार दे रही, तो हर घर नल से शुद्ध जल भी पहुंचाने का काम कर रही है।

विधायक सुरेन्द्र चौरसिया ने कहा कि इस रोड के चौड़ीकरण की मांग क्षेत्रीय जनता लगातार कर रही थी। यह मेरे और सांसद जी के प्रयास से पूरा हुआ और आज भूमि पूजन के साथ काम भी शुरू हो गया। जनता की सहूलियत के लिये जो भी काम करना होगा, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में उसे हम सभी पूरी ईमानदारी और तन्मयता से करेंगे। भाजपा सरकार समाज के हर वर्ग के लिये विभिन्न प्रकार की योजना चला लाभ पहुंचाने का काम कर रही है।

इस दौरान राधेश्याम शुक्ला, गोपाल दूबे, दीपक जायसवाल, नागेश पति त्रिपाठी, राजू भारती, नीरज श्रीवास्तव, दूधनाथ चौहान, पुरुषोत्तम पाण्डेय, अम्बुज शाही, अजय वर्मा आदि रहे।

Related posts

बड़ी खबर : गौरी बाजार मॉडल ब्लॉक के रूप में होगा विकसित, 75 पैरामीटर्स पर होंगे विकास कार्य, जानें शासन का पूरा प्लान

Harindra Kumar Rai

DEORIA BREAKING : जल जीवन मिशन से जुड़ी दो फर्मों को नोटिस जारी, लापरवाह अफसरों पर होगी कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

यूपी अभियोजन को लगातार दूसरे साल मिला पहला स्थान : इन अपराधों में योगी सरकार ने दिलाई सबसे ज्यादा सजा

Rajeev Singh

Deoria News : ट्राईसाइकिल पाकर खिले दिव्यांगजनों के चेहरे, सांसद रविंद्र कुशवाहा और विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने बांटी खुशियां

Sunil Kumar Rai

Deoria News : पुलिस से प्रताड़ित पीड़ित ने एसपी संकल्प शर्मा से की कार्रवाई की मांग, लगाए गंभीर आरोप

Sunil Kumar Rai

Deoria News : ‘हक की बात जिलाधिकारी के साथ’ कार्यक्रम में महिलाओं ने सुनाईं समस्याएं, डीएम ने दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!