खबरेंदेवरिया

देवरिया में लेखपाल ने रची संपत्ति हड़पने की साजिश : गलत वरासत दर्ज कर किया खेल, डीएम ने किया सस्पेंड

Deoria News : जनता दर्शन में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) के समक्ष एक अनोखा मामला आया। शिकायतकर्ता महिला (मामी) ने अपनी भांजी लेखपाल पर सास से मिलकर संपत्ति हड़पने के इरादे से भू-अभिलेख में हेरफेर करने का आरोप लगाया। जिलाधिकारी के आदेश पर हुई जांच में आरोप सही पाया गया और लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।

जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में सरिता देवी पत्नी स्वर्गीय कपूर निवासी ग्राम सूर्यपुरा, तहसील सदर ने बताया कि उनके पति की मृत्यु 28 सितंबर 2022 को हो गई थी। उनकी दो बेटियां हैं। उनके गांव में तैनात लेखपाल ज्योति मल्ल उनके दिवंगत पति की भांजी हैं। उन्होंने बताया कि नियमतः पति की भू-संपत्ति से जुड़े वरासत अभिलेख में दोनों बेटियों की संरक्षिका के रूप में उनका नाम दर्ज होना चाहिए था।

लेकिन, लेखपाल ज्योति मल्ल ने संपत्ति हड़पने के इरादे से अपनी मामी सरिता देवी के स्थान पर वरासत में अपनी नानी यशोदा देवी का नाम अंकित करा दिया। उन्होंने जिलाधिकारी से प्रकरण की समुचित जांच कर इंद्राज को खारिज करने तथा नए इंद्राज में अपना नाम बतौर संरक्षिका दर्ज कराने की गुहार लगाई।

जिलाधिकारी ने तत्काल एसडीएम सदर सौरभ सिंह को प्रकरण की जांच करने का आदेश दिया। एसडीएम ने जांच में आरोप को सही पाया। उन्होंने बताया कि कंप्यूटरीकृत अभिलेखों में मृतक कपूर पुत्र भगवान के स्थान पर सलोनी व अंजनी पुत्रीगण कपूर की संरक्षिका दादी यशोदा देवी का नाम बतौर वारिस दर्ज पाया गया, जिसे अब सही करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि लेखपाल ने तैनाती के समय कार्यालय को यह अवगत नहीं कराया था कि सूर्यपुरा उनका ननिहाल है और यशोदा देवी उनकी सगी नानी है।

इसके अतिरिक्त लेखपाल को अपने क्षेत्र में निवास किए जाने का भी प्रावधान है, किंतु जांच में यह तथ्य सामने आया कि वह देवरिया शहर में निवास करती हैं। इस मामले में जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में लेखपाल ज्योति मल्ल को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन की अवधि में वह आईजीआरएस कार्यालय तहसील देवरिया सदर से संबद्ध रहेंगी।

Related posts

देवरिया : पुलिस ने सपा प्रत्याशी पिंटू समेत 11 के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया, समाजवादी नेता ने बताया साजिश

Abhishek Kumar Rai

पहल : देवरिया के प्रतिभावान बच्चों को उचित प्लेटफॉर्म दिलाएंगे विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, बना ये प्लान

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में 15 मार्च को होगा सामूहिक विवाह : इन्हें मिलेगा योजना का लाभ, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Abhishek Kumar Rai

BREAKING : यूपी में तालाब पट्टाधारकों को मिलेगा अनुदान, मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना को मिली स्वीकृति

Abhishek Kumar Rai

BIG NEWS : ज्वेलरी शॉप में लूट का देवरिया पुलिस ने किया खुलासा, मालिक निकला मास्टरमाइंड, ऐसे रची वारदात की साजिश

Sunil Kumar Rai

10 लाख कर्मियों की होगी भर्ती : पीएम नरेंद्र मोदी 22 अक्टूबर को रोजगार मेला का करेंगे शुभारंभ, इन विभागों में भरे जाएंगे पद

Shweta Sharma
error: Content is protected !!