उत्तर प्रदेशखबरें

भाजपा ने खोले नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के पत्ते : जानिए किसको कहां से मिला मौका

Uttar Pradesh : यूपी में नगर निकाय चुनाव का शंखनाद होने के बाद सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने अपने प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगा रही हैं। सपा, बसपा और कांग्रेस के बाद अब बीजेपी ने भी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। रविवार को बीजेपी की ओर से जारी की गई सूची में नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद के प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। इसमें 8 जिले के नगर पालिका अध्यक्ष के उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने नगर पालिका अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी की ओर से 8 सीटों के प्रत्याशियों की सूची जारी की गई है।

प्रदेश अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

भारतीय जनता पार्टी ने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर और संभल जिले के नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 33 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। प्रत्याशियों की सूची जारी होने पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सभी कैंडिडेट को शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि यूपी नगर निकाय चुनाव में पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए 17 अप्रैल अंतिम नामांकन तिथि है। इससे पहले शनिवार को समाजवादी पार्टी ने मेयर पद के लिए 6 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।

यूपी के 8 जिलों के घोषित हुए नगर पालिका अध्यक्ष

देवबंद से विपिन कुमार, नकुड़ से शिवकुमार गुप्ता, गंगोह कविता सैनी, सरसावा नगर पालिका वर्षा मोगा खटीक, मुजफ्फरनगर से मीनाक्षी स्वरूप, खतौली से उमेश कुमार, शामली कांधला से नरेश सैनी, कैराना से सेठ पाल सिंह, शामली से अरविंद संगल, स्योहारा से विनीत देवरा, चांदपुर से विकास गुप्ता, नूरपुर से एमपी सिंह, कीरतपुर से देवेंद्र सिंह, नजीबाबाद से नकुल अग्रवाल, नहटौर से महावीर सैनी, शेरकोट से संसार सिंह, धामपुर से लीना सिंघल, नगीना से प्रह्लाद कुमार कुशवाहा, अफजलगढ़ से खतीजा, अमरोहा से शशि जैन, गजरौला से कमलेश आर्य, हसनपुर से राजपाल सैनी बछरायूं से शुभम शर्मा, बिलारी से ज्योति सिंह, ठाकुरद्वारा पवन पुष्पद, टांडा से मेहनाज जहां, मिलक से दीक्षा गंगावार, बिलासपुर से चित्रक मित्तल, बहजोई से राजेश शंकर राजू, संभल से पारुल शर्मा, चंदौसी से प्रियंका शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है।

यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की सूची

नगरपालिका काशी क्षेत्र की लिस्ट जारी

प्रयागराज और वाराणसी नगर निगम की भी लिस्ट जारी

गोरखपुर नगर निगम और नगर पालिका की सूची जारी

लखनऊ नगर निगम की भी सूची जारी

झांसी नगर पालिका की सूची जारी की गई

कानपुर नगर पालिका की सूची जारी

आगरा महानगर की लिस्ट जारी

फिरोजाबाद महानगर की लिस्ट जारी

मथुरा महानगर की लिस्ट जारी

बृज क्षेत्र नगर पालिका की भी लिस्ट जारी।

Related posts

146 करोड़ से यूपी में मेगा प्रोजेक्ट्स को मिलेगी रफ्तार : रियायतों की प्रतिपूर्ति को शासन से मिली मंजूरी

Sunil Kumar Rai

देवरिया में सफाई कर्मी ने फर्जी दस्तावेज पर कमाये 55 लाख : अब प्रशासन करेगा वसूली, जानें पूरा मामला

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : सब्सिडी लेकर शौचालय नहीं बनवाया तो वसूली करेगा प्रशासन, डीएम ने मांगा रिकॉर्ड, एक्शन की तैयारी

Sunil Kumar Rai

डीएम ने लेखपालों को दी चेतावनी : जिम्मेदारी तय कर होगी कार्रवाई, एसपी संकल्प शर्मा संग सुनीं जन समस्याएं

Rajeev Singh

अब भारत नाम से बिकेगा यूरिया : एक बोरी के बजाय एक बोतल नैनो यूरिया होगा पर्याप्त, पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों को दी सौगात

Sunil Kumar Rai

हर घर तिरंगा : अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने की बैठक, बनी यह योजना

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!