खबरेंपूर्वांचल

गोरखपुर के लाखों लोगों को सीएम का गिफ्ट : 4000 से अधिक परिवारों को मिला मकान, जानें क्या बोले मुख्यमंत्री योगी

Gorakhpur News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बीते दिनों जनपद गोरखपुर में 1,046 करोड़ रुपये लागत की 258 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें लगभग 334 करोड़ रुपये लागत की 56 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं लगभग 712 करोड़ रुपये लागत की 202 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि विकास का कोई विकल्प नहीं होता है। आज देश विकास की नई ऊंचाइयों को छूता हुआ दुनिया के विभिन्न देशों के लिए एक आदर्श देश बना है। सभी लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत को दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति के रूप में उभरते हुए देख रहे हैं। सरकार बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ गांव, किसान, नौजवान, महिला सहित समाज के प्रत्येक तबके को उपलब्ध करा रही है।

उन्होंने कहा कि विगत 09 वर्षों में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश की आन्तरिक और वाह्य सुरक्षा का बेहतर वातावरण बना है। देश के प्रत्येक नागरिक के मन में नया विश्वास सृजित करने का कार्य हुआ है। वहीं उत्तर प्रदेश भी विगत 06 वर्षों में अपनी नई आभा और नए कलेवर के साथ दुनिया के सामने है।

प्रदेश की कानून व्यवस्था के बारे में बताते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत 06 वर्ष में उत्तर प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ है। जो भी अराजकता करेगा, उस पर सरकार कानून सम्मत कार्यवाही करेगी। एक ओर उत्तर प्रदेश बेहतर कानून व्यवस्था के माहौल के लिए देश में जाना जा रहा है, वहीं दूसरी ओर देश में इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी हुई सबसे बड़ी योजनाओं का लाभ प्रदेशवासियों को प्राप्त हो रहा है। यह बदलता हुआ उत्तर प्रदेश है। बदलते हुए उत्तर प्रदेश में गोरखपुर पीछे नहीं रह सकता है। हम भी कदम से कदम मिलाकर इस कार्य को आगे बढ़ाएंगे। इसमें सफलता भी प्राप्त हो रही है।

सीएम ने कहा कि जिला पंचायत एवं ब्लॉक स्तर पर कार्य करके विकास की योजनाओं का लाभ आसानी से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। जनपद गोरखपुर के उनवल बाजार में 4,000 से अधिक गरीबों को एक-एक मकान मिले हैं। बाईपास सड़क तथा कार्यालय भवन बन गया है। विकास का लाभ वहां बिना भेदभाव हर नागरिक को प्राप्त हुआ है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के 20 लाख नौजवानों को अब तक टेबलेट/ स्मार्टफोन का वितरण किया जा चुका है। इस संख्या को 02 करोड़ युवाओं तक पहुंचाया जायेगा, जिससे प्रदेश के युवा तकनीकी दृष्टि से सक्षम हो सकें। इसके लिए सरकार कार्य कर रही है। हमारी सरकार समाज के प्रत्येक तबके के लोगों के लिए कुछ ना कुछ कार्य कर रही है।

शहरी क्षेत्र में 2.50 लाख रुपये और ग्रामीण क्षेत्र में 1.50 लाख रुपये सीधे मकान बनाने के लिए पात्र परिवारों को उपलब्ध कराया जाता हैं। यह विकास की योजना के प्रति सरकार की सकारात्मक सोच का परिणाम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जनपद गोरखपुर में चारों ओर तेजी से विकास दिखाई दे रहा है। फर्टिलाइजर कारखाना वर्ष 1990 में बन्द हो गया था, आज फर्टिलाइज़र कारखाना अपनी क्षमता से अधिक क्षमता से कार्य कर रहा है। यहां पर सैनिक स्कूल का भी निर्माण हो रहा है।

भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा हेतु एसएसबी का एक महत्वपूर्ण स्टेशन यहां गोरखपुर फर्टिलाइजर कारखाना में ही है। फर्टिलाइजर कॉरपोरेशन के द्वारा चिलुआताल के साथ ही रामगढ़ताल का सुंदरीकरण हुआ है। चिलुआताल-रामगढ़ के सुन्दरीकरण के माध्यम से पर्यटन विकास परियोजनाओं को आज फ़र्टिलाइज़र कारखाना आगे बढ़ा रहा है।

सीएम ने कहा कि आज 1046 करोड़ रुपए की जिन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/ लोकार्पण हुआ है, इनमें मिनी स्टेडियम, सड़कें, फ्लाईओवर, शैक्षणिक संस्थान, हॉस्पिटल्स की परियोजनाएं शामिल है। यह लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। यह विकास परियोजनाएं गोरखपुर शहर, बांसगांव, खजनी, पिपराइच तथा कैम्पियरगंज की है।

इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगाये गये कृषि विभाग, बाल विकास पुष्टाहार विभाग तथा उद्यान विभाग सहित ओडीओपी के स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की एवं बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र/किट आदि का वितरण भी किया।

इस अवसर पर मत्स्य मंत्री संजय निषाद सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

राहत : करोड़ों रुपये से होगा तटबंध का काम, धनराशि जारी

Sunil Kumar Rai

DEORIA : देवरिया की सभी तहसील पर 3 सितंबर को होगा संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, डीएम बरहज में सुनेंगे समस्याएं

Harindra Kumar Rai

गीता प्रेस आने वाले पहले पीएम होंगे मोदी : आज करेंगे शताब्दी वर्ष समारोह का समापन, गोरखपुर मंडल को देंगे योजनाओं का तोहफा

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : अमृत सरोवर का काम मानक मुताबिक नहीं मिलने पर दो कर्मियों पर कार्रवाई, सीडीओ ने 10 अगस्त की दी डेडलाइन

Abhishek Kumar Rai

बिजली चोरी रोकने के लिए योगी सरकार ने बनाया मास्टर प्लान : हर परिवार की होगी जांच

Abhishek Kumar Rai

सपा-बसपा ने सहकारिता की संस्थाओं को किया धूल-धूसरित : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

Swapnil Yadav
error: Content is protected !!