उत्तर प्रदेशखबरें

इस दिग्गज नेता को याद कर बोले सीएम योगी : उन्होंने अपने पुरुषार्थ और परिश्रम से महानता के मानक तय किए

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जीवन में महानता का मानक केवल नीचे से ऊपर जाना नहीं होता है। कोई व्यक्ति जब शून्य से शिखर की यात्रा को अपने पुरुषार्थ और परिश्रम से प्राप्त करता है तो वह महानता के मानक तय करता है। लालजी टंडन की जीवन यात्रा शून्य से शिखर की है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ के कार्यकर्ता, एक पार्षद, एक विधायक, एक सांसद और राज्यपाल के रूप में टंडन जी ने जीवनपर्यंत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की विकास की लाइन को आगे बढ़ाने का काम किया।

सीएम योगी ने बुधवार को पूर्व राज्यपाल लाल जी टंडन की जयंती के अवसर पर काली चरण महाविद्यालय में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही महाविद्यालय में शताब्दी विस्तार भवन का नामकरण किया। अब भवन का नाम लालजी टंडन भवन हो गया है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि अहंकार टंडन जी को कभी छू नहीं पाया। एक कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने अपनी जो राजनीतिक यात्रा प्रारम्भ की थी, वही सज्जनता और सादगी जीवन पर्यंत उनमें दिखाई पड़ती रही।

सीएम योगी ने कहा कि कालीचरण महाविद्यालय के साथ उनका लंबा जुड़ाव रहा है। लालजी टंडन जी ने यहां के भवनों को जिस रूप में बनाया है वह दर्शनीय है। उन्होंने कहा कि यह कैंपस आजादी के आंदोलन का साक्षी रहा है।

इस संस्थान से मूर्धन्य साहित्यकार और वैज्ञानिक निकले हैं। हिंदी गद्य के प्रख्यात साहित्यकार श्याम सुंदर दास यहां के पहले प्राचार्य थे। अनेक साहित्यकार, समाजसेवी, वैज्ञानिक और राजनीतिज्ञों को जन्म देने का कार्य इस संस्थान ने किया है।

सीएम योगी ने कहा कि समाज में परिवर्तन का माध्यम शिक्षा ही बन सकती है। इस क्षेत्र में हम जितना सहयोग करेंगे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उतना परिवर्तन दिखाई देगा। आज उत्तर प्रदेश में जो भी परिवर्तना आया है शिक्षा उसके मूल में है।

सीएम योगी ने टंडन जी की स्मृतियों को नमन करते हुए प्रबंधन से अपील करते हुए कहा कि इस महाविद्यालय का इतिहास 118 वर्ष पुराना है। सरकार की नई नीति से आप जुड़िए और यहां के सभी जर्जर भवनों को सुधारने में सरकार आपका सहयोग करेगी।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, सासंद कौशल किशोर, विधायक आशुतोष टंडन, पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

कृषि मंत्री ने किसानों को किया आश्वस्त : देवरिया में उर्वरक और बीज का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, धान क्रय केंद्र बढ़ाने के दिए आदेश

Sunil Kumar Rai

Cabinet Decision : UP Board के 56 लाख छात्रों से जुड़े फैसले को कैबिनेट की स्वीकृति, पीएम मोदी का जताया आभार

Abhishek Kumar Rai

अभ्युदय योजना के लिए 5 फरवरी से करें आवेदन : अप्रैल से शुरू होंगे क्लास, पढ़ें स्कीम से जुड़ी हर जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma

देवरिया में शुरू हुई बालिका कुश्ती प्रतियोगिता : डीएम जेपी सिंह ने किया शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

Harindra Kumar Rai

Mathura Accident : यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे में 7 की मौत, 2 की हालत नाजुक, कार के उड़े परखच्चे

Abhishek Kumar Rai

दाम्पत्य विवादों को सुलझाने में भी अहम साबित हुईं लोक अदालतें : हजारों घर टूटने से बचे, संवरीं हजारों जिंदगियां

Rajeev Singh
error: Content is protected !!