उत्तर प्रदेशखबरें

असद और गुलाम के एनकाउंटर पर भड़के अखिलेश यादव : बलिया की इस घटना से सीएम योगी को घेरा

Uttar Pradesh : समाजवादी पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एनकाउंटर पर ट्वीट कर भाजपा सरकार पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि झूठे एनकाउंटर करके भाजपा सरकार सच्चे मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाना चाह रही है। भाजपाई न्यायालय में विश्वास ही नहीं करते हैं। आज के व हालिया एनकाउंटरों की गहन जांच-पड़ताल हो और दोषियों को छोड़ा न जाए। सही-गलत के फैसले का अधिकार सत्ता का नहीं होता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा भाईचारे के खिलाफ है। वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने ट्वीट किया कि प्रयागराज के अतीक अहमद के बेटे व एक अन्य की आज पुलिस मुठभेड़ में हुई हत्या पर अनेक प्रकार की चर्चाएं गर्म हैं। लोगों को लगता है कि विकास दुबे काण्ड के दोहराए जाने की उनकी आशंका सच साबित हुई है। अतः घटना के पूरे तथ्य व सच्चाई जनता के सामने आ सके इसके लिए उच्च-स्तरीय जांच जरूरी है।

अखिलेश यादव का ये ट्वीट तब आया है जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी असद अहमद व गुलाम पर यूपीएसटीएफ की कार्रवाई की तारीफ की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

इस मौके पर यूपी विधानसभा में दिया गया उनका बयान कि ‘माफियाओं को मिट्टी में मिला देंगे…’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उन्होंने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अपने स्वजातीय अपराधियों पर मेहरबान मुख्यमंत्री बताएं! बलिया में मारे गए हेमंत यादव के हत्यारों का कब होगा एनकाउंटर? आगरा में पुलिस द्वारा फर्जी एनकाउंटर में मारे गए आकाश गुर्जर के हत्यारों का कब होगा एनकाउंटर? “बलिया में जो मुख्यमंत्री के स्वजातीय लोगों ने यादव जाति के नौजवान की जान लेली, क्या उनको मिट्टी में मिलाएंगे? कानपुर में जिस प्रशासन ने मां बेटी की जान लेली क्या उनको मिट्टी में मिलाएंगे?”

Related posts

Gorakhpur Siliguri Expressway Latest Update : गोरखपुर सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे रूट के इन जिलों में पिलर गाड़ने का काम शुरू

Abhishek Kumar Rai

मां ने प्रेमी संग मिल कर किया मासूम बेटे का कत्ल ! पिता की शिकायत पर पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकाला, अब खुलेगा राज

Satyendra Kr Vishwakarma

Gorakhpur Siliguri Expressway : गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे अब इन जिलों से गुजरेगा, जानें क्या बदलाव होंगे

Sunil Kumar Rai

पीएम मोदी 1 अक्टूबर को 5G सेवाओं का करेंगे शुभारंभ : भारतीय मोबाइल सम्मेलन के छठे संस्करण का होगा आगाज

Harindra Kumar Rai

खास खबर : देश में दूध का उत्पादन गेहूं और चावल से ज्यादा, भारत तैयार कर रहा मवेशियों का सबसे बड़ा डाटाबेस, जानें डेयरी सेक्टर में हुए बड़े बदलाव

Harindra Kumar Rai

यूपी पुलिस के जवानों को मिलेगी 4G सीयूजी सिम : बीटीएस के जाम होने की समस्या से मिलेगी निजात, घटेंगे अपराध

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!