उत्तर प्रदेशखबरें

UPPCS-2022 के रिजल्ट में बेटियों ने बाजी मारी : महज 10 महीने में पूरी हुई भर्ती प्रक्रिया, सीएम योगी ने दी बधाई

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग-यूपीपीएससी (UPPSC) ने प्रतिष्ठित राज्य प्रशासनिक सेवा (पीसीएस) की चयन प्रक्रिया मात्र 10 माह में पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से पूर्ण कर रिकॉर्ड बनाया है।

शुक्रवार को आयोग ने 2022 की परीक्षा का परिणाम घोषित किया। इसमें यूपी के युवाओं ने अपना दमखम दिखाते हुए अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। कुल सफल 364 अभ्यर्थियों में यूपी के 67 जिलों से कुल 334 युवाओं ने सफलता प्राप्त करके अपने जिले का और अपने परिवार का गौरव बढ़ाया। शेष 30 अभ्यर्थी अन्य राज्यों से ताल्लुक रखते हैं।

मुख्य परीक्षा में कुल 1071 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे। परीक्षा में आगरा की दिव्य सिकरवार ने पहला, लखनऊ की प्रतीक्षा पांडे ने दूसरा और बुलंदशहर की नम्रता सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर सीएम योगी ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

लखनऊ से सबसे ज्यादा 40 अभ्यर्थी हुए सफल
यूपीपीएससी के प्रभारी सचिव विनोद कुमार गौड़ ने कहा कि चयन प्रक्रिया गुणधर्मिता, शुचिता, पारदर्शिता और समयबद्धता से पूर्ण कर 10 महीने में इसका परिणाम घोषित किया है। यह एक कीर्तिमान है और पहली बार यूपीपीएससी ने यूपीएससी के प्रतिमान को लांघकर उपलब्धि हासिल की है।

यूपी से सबसे ज्यादा 40 अभ्यर्थी लखनऊ से सफल हुए हैं, जबकि प्रयागराज से 29 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है। कानपुर शहर से भी 15 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। कुल 67 जिलों से अभ्यर्थियों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

टॉप-10 में 8 बेटियां शामिल
विनोद कुमार गौड़ ने बताया कि हमारी बेटियां हमारा गौरव, यह सिद्धांत इस चयन प्रक्रिया से सिद्ध हुआ है। परिणामों में बेटियों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कुल चयनित 364 अभ्यर्थियों में 110 बेटियां शामिल हैं जो लगभग 33 प्रतिशत है।

खास बात ये है कि टॉप-3 में तीनों ही बेटियां हैं और तीनों ही उत्तर प्रदेश से हैं। वहीं टॉप-10 में 8 बेटियों ने सुनहरे भविष्य का निर्माण कर राष्ट्र के प्रति अपना समर्पण जाहिर किया है। वहीं टॉप-20 में 12 बेटियों ने सफलता हासिल की है। चयनित 39 एसडीएम में 19 महिलाएं हैं। डिप्टी एसपी के लिए 26 महिलाएं सम्मिलित हैं।

सीएम योगी ने दी बधाई
यूपीपीएससी के पीसीएस 2022 के परिणामों के जारी होने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने सफल अभ्यर्थियों के साथ ही यूपीपीएससी को रिकॉर्ड 10 माह में परिणाम जारी करने और यूपी की बेटियों को अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यूपीपीएससी द्वारा रिकॉर्ड 10 माह में पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2022 में सफल सभी अभ्यर्थियों को बधाई। इस परीक्षा में प्रदेश की बेटियों की रिकॉर्ड सफलता एवं लगभग हर जनपद का प्रतिनिधित्व नए उत्तर प्रदेश की नई तस्वीर है।

Related posts

यूपी : राशन कार्ड वापसी और वसूली पर योगी सरकार ने दिया जवाब, जानें क्या है वायरल न्यूज का सच

Sunil Kumar Rai

बिल्डरों को डीएम मनीष कुमार वर्मा का अल्टिमेटम : 40 टीमें करेंगी कार्रवाई, 24 घंटे की मिली मोहलत, देखें VIDEO

Rajeev Singh

मुख्य सचिव का आदेश : रोज एक घंटे जनसुनवाई करेंगे अफसर, बदलेगा काम करने का तरीका, जानें

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 28 लाख लोगों को दी जाएगी फाइलेरिया की डोज : डीएम ने दवा खाकर किया महाअभियान का शुभारंभ

Rajeev Singh

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग करेगा यूपी में सभी शिक्षकों की भर्ती : सीएम योगी ने दिया ये आदेश

Sunil Kumar Rai

देवरिया में 4 एडीओ पंचायत और 1 एबीएसए पर कार्रवाई : इस अभियान में ढिलाई पर डीएम ने लिया एक्शन

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!