खबरेंदेवरिया

देवरिया में 4 अभियुक्त जिला बदर : महुआडीह और मदनपुर थाना सहित इन क्षेत्रों में हुई कार्रवाई

Deoria News : जिलाधिकारी देवरिया (Deoria DM) को प्रेषित पुलिस अधीक्षक की आख्या के आधार पर धारा- 3/4 उप्र गुण्डा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के अंतर्गत जनपद में कार्रवाई की गयी।

इसके परिपेक्ष्य में अपर जिला मजिस्ट्रेट (भू-राजस्व/ मुख्य राजस्व अधिकारी, देवरिया के न्यायालय से 4 लोगों को 6/ 3 माह के लिए जिला बदर किया गया है और संबंधित थानाध्यक्ष को आदेश का तामीला कराने हेतु निर्देशित किया गया है।

अपर जिला मजिस्ट्रेट (भू-राजस्व)/ मुख्य राजस्व अधिकारी रजनीश राय ने बताया है कि जिला बदर किए गए लोग क्षेत्र में अशांति का कारण हैं, जिनका जिले में रहना शान्ति व्यवस्था के दृष्टिकोण से और आम जनमानस के दृष्टिकोण से उचित नहीं है।

-सलेमपुर थाना अन्तर्गत अमित कुशवाहा पुत्र रमाशंकर कुशवाहा निवासी हनुमान चौक मझौलीराज को अनुसूचित जाति के लोगों से मारपीट करने, धमकी देने आदि आपराधिक कृत्य के लिए

-कोतवाली सदर अन्तर्गत संजीव कुमार सिंह पुत्र कामेश्वर सिंह निवासी परसिया भण्डारी को महिला के साथ दुष्कर्म करने व धमकी देने आदि आपराधिक कृत्य के लिए

-मदनपुर थाना अन्तर्गत मनीष यादव पुत्र महेश यादव निवासी हरदेउरा को वाहन चोरी आदि आपराधिक कृत्य के लिए तथा

-थाना महुआडीह अन्तर्गत अजय यादव पुत्र राम दुलारे यादव निवासी भटनी दादन को लाठी-डण्डा, हॉकी, फरसा व तलवार लेकर धावा बोलने, मोटर साइकिल तोड़ने, घर में घुसकर लोगों के साथ धक्का-मुक्की करने आदि आपराधिक कृत्य के लिए जिला बदर किया गया है।

Related posts

कालाजार से बचाएगी मेडिकेटेड मच्छरदानी : देवरिया के इन ब्लॉक में फैली बीमारी, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय

Rajeev Singh

मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम बोलीं : UP Global Investors Summit 2023 से साकार होंगे युवाओं के सपने

Rajeev Singh

देवरिया : कोरोना के 16 नए मामले मिले, नवोदय विद्यालय का छात्र भी संक्रमित मिला

Abhishek Kumar Rai

गोरखपुर में खुलेगा नौकरियों का पिटारा : 1200 करोड़ के इंवेस्टमेंट प्रोजेक्ट में हजारों को मिलेगी जॉब, सीएम ने किया शुभारंभ

Sunil Kumar Rai

50 फीसदी अनुदान पर ढैचा बीज मुहैया कराएगी योगी सरकार : जानें कैसे किसानों की किस्मत बदल रही हरी खाद

Swapnil Yadav

Deoria News : देवरिया नगर पालिका के वार्डों की चौहद्दी पर उठे सवाल, निवासियों ने दर्ज कराईं आपत्तियां

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!