खबरेंदेवरिया

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में प्रवेश की परीक्षा आयोजित : देवरिया में इतने छात्रों ने दिया एग्जाम

Deoria News : मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क तैयारी के लिए रविवार, 26 मार्च को इंदिरा गांधी बालिका इंटर कॉलेज टाउन हॉल देवरिया में संघ लोक सेवा आयोग/उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग एवं एनडीए/सीडीएस की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई।

प्रवेश परीक्षा में यूपीएससी में पंजीकृत 338 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 283 एवं एनडीए/ सीडीएस में पंजीकृत 67 छात्रों के सापेक्ष 64 परीक्षार्थी उपस्थित हुए।

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना अंतर्गत शासन से छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क तैयारी के लिए कक्षाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अंतर्गत जेईई, नीट, यूपीएससी, टीईटी आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त तैयारी कराई जा रही है।

योजना अंतर्गत जनपदीय वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं नव चयनित युवा अधिकारियों द्वारा भी कक्षाएं ली जाएंगी एवं छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा का निरीक्षण जैसवार लालबहादुर, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं धर्मवीर सिंह, नायब तहसीलदार, देवरिया सदर द्वारा किया गया।

इस दौरान अजीत कुमार सिंह, प्रवीण कुमार यादव, अजीत कुमार श्रीवास्तव, आशुतोष राव, सौरभ वर्मा, संजय मिश्र, नितेश पांडे, विजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Related posts

रबी फसलों की अच्छी पैदावार के लिए योगी सरकार की रणनीति तैयार : किसानों और वैज्ञानिकों को कराया जाएगा…

Rajeev Singh

Sunil Gavaskar : पूर्व कप्तान सुनिल गावस्कर ने 33 साल बाद सरकार को लौटाई जमीन, जानें वजह

Abhishek Kumar Rai

Kakori Train Action : काकोरी में 4,679 रुपये लूटने वाले देशभक्तों की गिरफ्तारी के लिए ब्रिटिश हुकूमत ने खर्चे 10 लाख से ज्यादा, सीएम योगी ने इतिहास से कराया रूबरू

Abhishek Kumar Rai

Umesh Pal Case : कोर्ट ने अतीक अहमद सहित 3 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई, लगाया जुर्माना

Rajeev Singh

यूपी प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई देंगे : मुख्यमंत्री

Sunil Kumar Rai

Greater Noida West : हजारों लोगों की जिंदगी से खेल रहा श्री राधा स्काई गार्डेन बिल्डर, निवासियों ने लगाए गंभीर आरोप

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!