खबरेंदेवरिया

25 मार्च को देवरिया में कार्यक्रम : प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह करेंगे टूलकिट वितरण, लगेगी विशेष लोक अदालत

25 मार्च को देवरिया में कार्यक्रम : प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह करेंगे टूलकिट वितरण, लगेगी विशेष लोक अदालत

Deoria News : उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने बताया है कि एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में प्रशिक्षित लाभार्थियों के बैंक खाते में प्रति लाभार्थी 2000-00 की दर से धनराशि प्रेषित की जा चुकी है।

शेष लाभार्थियों को टूलकिट वितरण 25 मार्च को गॉधी सभागार विकास भवन देवरिया में जनपद के प्रभारी मंत्री तथा प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह के कर कमलों से किया जायेगा।

लाभार्थियों को टूलकिट वितरण का कार्यक्रम 20 मार्च से जिला पंचायत अध्यक्ष के कर कमलों से प्रारम्भ कर दिया गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी के आदेशानुसार शेष लाभार्थियों को टूलकिट वितरण 25 मार्च को किया जायेगा।

दुर्घटना प्रतिकर वाद निस्तारण के लिए लगेगा विशेष लोक अदालत
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश जेपी यादव के मार्गदर्शन में 25 मार्च को मोटर दुर्घटना प्रतिकर वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार दूबे ने कहा कि विशेष लोक अदालत की सफलता हेतु आपसी समन्वय स्थापित कर अधिकाधिक संख्या में वादों को चिन्हित कर विशेष लोक अदालत में अधिकाधिक संख्या में वादों का निस्तारण किया जायेगा।

जनपद के समस्त वादकारियों से उन्होंने अनुरोध किया है कि वे अपने सुलहनीय मामलों का निस्तारण उपरोक्त आयोजित विशेष लोक अदालत में मुकदमा की तिथि नियत कराकर अथवा प्राधिकरण के कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर निस्तारित कराने का कष्ट करें।

Related posts

बड़ी खबर : हटेंगे कम आय देने वाले आरएम-एआरएम, परिवहन मंत्री ने यूपी रोडवेज की कायापलट के लिए दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

गोरखपुर : सीएम योगी ने जिले को सौंपी 25 इलेक्ट्रिक बसें, बोले- विकास का कोई विकल्प नहीं होता, जानें इसके मायने

Sunil Kumar Rai

यूपी : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बनाने वाले कॉन्ट्रैक्टर्स को 180 करोड़ रुपये बोनस देगी योगी सरकार, जानें वजह

Abhishek Kumar Rai

किसानों के लिए सीएम योगी का बड़ा आदेश : अब तक यूपी में 48 लाख कृषकों को…

Abhishek Kumar Rai

11 जनवरी तक बंद रहेंगे देवरिया के सभी स्कूल : जिलाधिकारी ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए लिया फैसला

Sunil Kumar Rai

देवरिया : एक जुलाई को 33 लाख पौधे लगाने के लिए गड्ढों की खुदाई शुरू, अफसरों ने संभाली जिम्मेदारी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!