खबरेंदेवरिया

एडीएम संभालेंगे जिले में कानून-व्यवस्था : विद्युत विभाग की हड़ताल से पहले डीएम ने बनाया प्लान

Deoria News : जिला मजिस्ट्रेट जितेंद्र प्रताप सिंह (Deoria DM JP Singh IAS) ने विद्युत विभाग के कर्मियों के 15 मार्च, 2023 से प्रदेश व्यापी प्रस्तावित हड़ताल के दृष्टिगत उससे उत्पन्न होने वाली समस्याओं जैसे विद्युत केन्द्रों / उपकेन्द्रों व संयंत्रों एवं कार्य कर रहे कर्मियों / अधिकारियों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की उत्पन्न होने वाली समस्याओं के निस्तारण व समन्वय के लिए नागेन्द्र कुमार सिंह, अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त / राजस्व) देवरिया (मोबाइल नंबर 9454417614) को नोडल अधिकारी नामित किया है।

जिला मजिस्ट्रेट ने बताया है कि नामित नोडल अधिकारी एडीएम वित्त सुरक्षा एवं शांति-व्यवस्था के लिए समस्त आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करेंगे। वह महत्वपूर्ण स्थलों पर निगरानी के लिए ड्युटी निर्धारण, एवं हड़ताल समाप्ति तक सतत निगरानी, अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण करना सुनिश्चित करेंगे और प्रतिदिन महत्वपूर्ण तथ्यों को जिलाधिकारी व पुलिस अधिकारी के संज्ञान में लायेंगे।

सीडीओ की जांच में 5 अधिकारी मिले गायब
मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) ने मंगलवार पूर्वाह्न 11 बजे विकास खण्ड भागलपुर में कार्यरत कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका वाट्सअप से मंगाकर जांच की, जिसमें 5 अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।

सीडीओ ने बताया कि बीएमएम विकास कुमार मिश्र, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) रितुदीप सिंह, टीए संतोष पाण्डेय, बीओ पीआरडी दीपक कुमार गुप्ता तथा वरिष्ठ सहायक राजेश गौतम अनुपस्थित पाए गए।

मुख्य विकास अधिकारी ने इन 5 अनुपस्थित अधिकारियों / कर्मचारियों का आज का वेतन बाधित किया तथा संबंधित कार्यालयाध्यक्षों एवं खण्ड विकास अधिकारी, भागलपुर को निर्देशित किया है कि अनुपस्थित कर्मचारियों का स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपनी संस्तुति सहित स्पष्ट आख्या 5 दिवस के अन्दर प्रस्तुत करें।

Related posts

प्रशासन की तैयारी : मूर्ति विसर्जन स्थलों पर व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए डीएम ने नामित किए अधिकारी, सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

सांसद रविंद्र कुशवाहा की अगुवाई में हुई दिशा की बैठक : देवरिया के सभी जनप्रतिनिधियों ने उठाए मुद्दे, डीएम और एसपी बोले- मिल कर जनपद का विकास करेंगे

Abhishek Kumar Rai

किसान दिवस की बैठक में उठे ये मसले : अधिकारियों ने दिया जल्द हल करने का आश्वासन

Satyendra Kr Vishwakarma

BREAKING : देवरिया में पोखरे की भूमि से हटा अवैध अतिक्रमण, भारी पुलिस बलों की रही तैनाती

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षक खुर्शीद अहमद का हुआ सम्मान, अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

Satyendra Kr Vishwakarma

डीएम ने कम्बाइन हार्वेस्टर इस्तेमाल के दिए निर्देश : पराली प्रबंधन के लिए उड़नदस्ते गठित, प्रधान और लेखपाल व्हॉट्सग्रुप में देंगे जानकारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!