खबरेंदेवरिया

सीडीओ ने हेल्थ सेंटर पकड़ी लाला और पुरैना का किया निरीक्षण : दोनों सीएचओ पर हुई कार्रवाई

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने शनिवार को सम्पूर्ण समाधान के उपरान्त अपराह्न 02 बजे हेल्थ अवेयरनेस सेंटर, पकड़ी लाला एवं पुरैना, विकास खण्ड सलेमपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया।

हेल्थ अवेयरनेस सेंटर पकड़ी लाला के निरीक्षण के समय सीएचओ नेहा सिंह उपस्थित पायी गयीं। यह केन्द्र किराये पर लिया गया है, परन्तु एक भी दिन यह खुला नहीं है और न ही फ्लैक्स एवं बैनर लगा है। इस केन्द्र पर डीसीपीएम से जो सामग्री कुर्सी, मेज, बेड, फ्रीज, आलमीरा आदि दिया गया है, उसमें से कोई भी सामान इस केन्द्र पर नहीं मिला।

निरीक्षण में स्वास्थ्य केन्द्र पर दवा की उपलब्धता नहीं पायी गयी। बीपी जांच मशीन मेज के दराज में रखी पायी गयी, इस केन्द्र पर डीवीडी, एमएस,आईडी नहीं है, स्टाक रजिस्टर नहीं बनाया गया है। निरीक्षण के समय इस केन्द्र पर 05 आयुष्मान कार्ड बनाये गये थे, जिससे परिलक्षित होता है कि इनकी आयुष्मान कार्ड बनवाने में सहभागिता / रूची नहीं है।

सीएचओ नेहा सिंह जिस स्थान पर चिकित्सकीय कार्य करती हैं, वहां फलैक्स बोर्ड अथवा बैनर न लगे होने के कारण आम जनता को इसकी जानकारी नहीं है तथा यह चिकित्सीय कार्य के लिए भ्रमण पर भी नहीं जाती हैं। इससे परिलक्षित होता है कि सीएचओ नेहा द्वारा अपने पदीय दायित्वों में लापरवाही एवं उदासीनता बरती जा रही है। सीडीओ ने मुख्य चिकित्साधिकारी, देवरिया को निर्देशित किया कि उपरोक्त लापरवाही के लिए सीएचओ के विरूद्ध कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

हेल्थ अवरनेंस सेंटर, पुरैना केन्द्र पर सीएचओ अमिता यादव उपस्थित पायी गयीं। सीएचओ ने बताया कि हेल्थ अवरनेंस सेंटर बना है, परन्तु कार्यदायी संस्था द्वारा इसे हैण्डओवर नहीं किया गया है। हेल्थ अवेयरनेस सेंटर जहाँ बनाया गया है, उसके चारों तरफ गन्दगी ग्रामवासियों द्वारा किया गया है।

इस केन्द्र पर डीसीपीएम से जो सामग्री कुर्सी, मेज, बेड, फ्रीज, आलमीरा आदि दिया गया है, उसे अनुपयोगी सामान की तरह गट्ठर बांधकर रखा गया है। समान को नये भवन में नहीं पहुँचाया गया है। मात्र बीपी चेक करने की मशीन का ही उपयोग किया जा रहा है। निरीक्षण के समय इस केन्द्र पर 5 आयुष्मान कार्ड बनाये गये थे, जिससे परिलक्षित होता हे कि इनकी आयुष्मान कार्ड बनवाने में सहभागिता / रूची नहीं है।

निरीक्षण में स्वास्थ्य केन्द्र पर दवा की उपलब्धता नहीं पायी गयी। उपरोक्त से परिलक्षित होता है कि इस केन्द्र पर कार्यरत सीएचओ द्वारा अपने पदीय दायित्वों में लापरवाही एवं उदासीनता बरती जा रही है।सीडीओ ने मुख्य चिकित्साधिकारी, देवरिया को निर्देशित किया कि लापरवाही के लिए सीएचओ के विरूद्ध कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

Related posts

यूपी बना ई-स्पोर्ट्स पॉलिसी वाला पहला राज्य : खेल विभाग साधेगा बड़े लक्ष्य, जानें सरकार का पूरा प्लान

Swapnil Yadav

दरभंगा के एक्सपर्ट देवरिया में कराएंगे मखाना की खेती : डीएम ने पीएम मत्स्य संपदा योजना की समीक्षा बैठक में दिए ये आदेश

Rajeev Singh

Russia Ukraine War : यूक्रेन में फंसे यूपी के 2500 नागरिक, वापसी के लिए योगी सरकार ने बनाया ये प्लान, देखें Video

Abhishek Kumar Rai

रिपोर्ट : योगी सरकार में घटी बेरोजगारी दर, लाखों लोगों को मिला रोजगार, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

Harindra Kumar Rai

योगी सरकार का बड़ा फैसला : पहले होगी आवास की व्यवस्था फिर होगी बेदखली, सीएम ने तय की डीएम की जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

पहल : स्वचालित वैन रोजाना 1000 लोगों को मुफ्त खाना खिलाएगी, सीएम योगी ने किया रवाना

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!