खबरेंदेवरिया

अवैध अतिक्रमण का शिकार रामपुर कारखाना डायट : मूकदर्शक बने रहे प्राचार्य, सीडीओ ने की कार्रवाई

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने गुरुवार अपरान्ह 05.15 बजे प्रशिक्षण संस्थान, रामपुर कारखाना का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय यह पाया गया कि प्रशिक्षण संस्थान रामपुर कारखाना के गेट के अन्दर कुछ व्यक्तियों द्वारा अनाधिकृत रूप से पालतू पशुओं को बांधा गया था तथा गाय के गोबर के कण्डे, बांस-बल्ली एवं खरपतवार रखे गये थे।

कैम्प के अन्दर बाहरी बच्चे क्रिकेट, फूटबॉल आदि खेलते हुए पाए गये। डायट कैम्पस के अन्दर अवैध अतिक्रमण को थानाध्यक्ष, रामपुर कारखाना को बुलवाकर तत्काल हटवाया गया।

इस प्रकार के अवैध अतिक्रमण से यह स्पष्ट होता है कि बाहरी व्यक्तियों का कैम्पस में आने एवं किसी भी प्रकार का अतिक्रमण करने पर प्राचार्य डायट ने कभी किसी भी प्रकार का विरोध नहीं किया है और न ही इसके सम्बन्ध में अपने उच्चाधिकारियों एवं थानाध्यक्ष रामपुर कारखाना को लिखित एवं मौखिक रूप से सूचना दी गयी है, जिसके लिए प्राचार्य डायट पूर्ण रूप से जिम्मेदार हैं।

मुख्य विकास अधिकारी ने प्राचार्य डायट को निर्देशित किया कि किसी कर्मचारी को नामित करें, जो कार्यालय के देख-रेख के साथ-साथ मुख्य गेट को खोले एवं बन्द करें, जिससे अनाधिकृत रूप से बाहरी व्यक्तियों को कैम्पस के अन्दर आने से रोका जा सके।

प्राचार्य डायट ने बताया कि इस कैम्पस में 03 आवासीय भवन हैं। जिसमें से एक आवास में सुभाष प्रसाद वरिष्ठ सहायक रहते हैं तथा 2 आवास में मरम्मत का कार्य चल रहा है, जो पूर्ण हो गया है। निर्देशित किया गया कि तत्काल आवंटन कर उसमें रहना सुनिश्चित करें।

प्राचार्य डायट को लापरवाही एवं अवैध अतिक्रमण पर ध्यान नहीं देने के सम्बन्ध में कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनके विरूद्ध कठोर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र प्रेषित किया गया।

Related posts

15 अगस्त को 5 करोड़ पौधे लगाएगी योगी सरकार : मेड़ पर पेड़ लगाने पर मिलेगा 50000 रुपये का पुरस्कार, पढ़ें वन महोत्सव से जुड़ी पूरी जानकारी

Sunil Kumar Rai

यूपी कैबिनेट ने गन्ने का एसएपी तय किया : चीनी मिलों को एक मुश्त करना होगा भुगतान, पढ़ें पूरा फैसला

Sunil Kumar Rai

दुःखद : गंडक नदी में नहाने गए देवरिया के 2 किशोर डूबे, गांव में मचा मातम

Abhishek Kumar Rai

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने डीएम और एसपी संग सुनीं जनसमस्याएं : अधिकारियों को दिए आदेश, जानें क्या कहा

Harindra Kumar Rai

BIG NEWS : रेप के आरोपी जिला पंचायत सदस्य की जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज, जानें क्या था मामला

Abhishek Kumar Rai

3सी पर बेस्ड होगी योगी सरकार की आकांक्षी नगर योजना : इन तीन फैक्टर के अनुरूप स्कीम को किया जाएगा क्रियान्वित

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!