उत्तर प्रदेशखबरें

सड़क और सेतु के निर्माण पर 21159 करोड़ खर्च करेगी योगी सरकार : 21696 किमी लंबे ग्रामीण मार्ग हुए तैयार

Uttar Pradesh : योगी सरकार में सड़क व सेतु के जरिए ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ की नींव मजबूत हो रही है। बजट 2023-24 में सड़कों और सेतुओं के निर्माण के लिए 21159 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। वहीं इसके अनुरक्षण के लिए 6209 करोड़ रुपये प्रस्तावित है। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के लिए 1525 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।

खास बातें
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट 2023-24 में बताया कि योगी सरकार के अब तक के कार्यकाल में 21696 किमी. लंबे ग्रामीण मार्गों का निर्माण व 18407 किमी. लंबे मार्गों का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण किया गया है।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के मुताबिक प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने एवं जन सामान्य को यातायात की सुविधा देने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय व अंतरराज्यीय मार्गों का विकास, जिसके क्रम में 1024 किमी लम्बाई की 87 सड़कों में से 75 सड़कों का निर्माण पूर्ण किया गया।

मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजनान्तर्गत 181 राजस्व ग्रामों में सड़क निर्माण किया गया।
बजट में कृषि विपणन सुविधाओं के लिए पुलों एवं सड़कों के कार्य के लिये 3473 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
वित्त मंत्री ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों के लिए 1525 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।
रेलवे उपरिगामी सेतुओं के निर्माण के लिए 1700 करोड़ रुपये एवं अन्य सेतुओं के लिए 1850 करोड़ रुपये हैं।
वित्त मंत्री ने बजट में बताया कि राज्य राजमार्गों के चौड़ीकरण व सुदृढीकरण तथा नये कार्यो के लिए 2588 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।
प्रमुख व अन्य जिला मार्गों के चौड़ीकरण व सुदृढीकरण तथा नये कार्यों के लिए करीब 2538 करोड़ रुपये दिए गए।
धर्मार्थ मार्गों के विकास के लिए 1000 करोड़ रुपये मिलेंगे।
राज्य सड़क निधि से सड़कों के अनुरक्षण के लिए 3000 करोड़ तथा निर्माण के लिए 2500 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं।
औद्योगिक व लॉजिस्टिक पार्क के लिए 04 लेन मार्गो के चौड़ीकरण, सुदृढीकरण व निर्माण कार्य के लिए 50 करोड़ रुपये प्रस्तावित है। चीनी मिल परिक्षेत्र में कृषि विपणन सुविधाओं के लिए मार्गों के चौड़ीकरण एवं सदृढ़ीकरण, नवनिर्माण व पुनर्निर्माण कार्यों के लिए 250 करोड़ रुपये प्रस्तावित है।

Related posts

त्योहारों की तैयारी : अफवाह उड़ाने वालों को डीएम और एसपी ने दी चेतावनी, प्रतिबंधित पशुओं की बलि नहीं होगी

Sunil Kumar Rai

दु:खद : देवरिया में दोस्त को बचाने छोटी गंडक नदी में कूदा किशोर लापता, 2 को बचाया गया

Satyendra Kr Vishwakarma

जिम्मेदारी : ईएमसीटी टीम ने झुग्गियों की महिलाओं को किया जागरूक

Satyendra Kr Vishwakarma

सीएम योगी ने 11000 लाभार्थियों के खाते में भेजी धनराशि : स्ट्रीट वेंडर्स से गुंडा टैक्स की वसूली पर दिया बड़ा बयान

Sunil Kumar Rai

88,000 ऋषियों की तपोस्थली नैमिषारण्य के विकास के लिए सरकार संकल्पित : सीएम योगी

Abhishek Kumar Rai

अच्छी खबर : नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने पैक्स के कम्प्यूटरीकरण को मंजूरी दी, 13 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ, जानें क्या है प्लान

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!