खबरेंदेवरिया

सीडीओ रवींद्र कुमार ने चरियांव खास में मनरेगा का लिया जायजा : दिए ये आदेश

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने सोमवार को मनरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्य की एरिया ऑफिसर एप (Area Officer App) के माध्यम निरीक्षण किया। सीडीओ ने विकास खण्ड गौरीबाजार के ग्राम पंचायत चरियांव खास में मनरेगा योजनान्तर्गत चकरोड कार्य, रामाकान्त राजभर के खेत से कुर्ना नाला तक चकबन्ध निर्माण कार्य का जायजा लिया।

इस पर 19 श्रमिकों का मस्टररोल निर्गत किया गया था एवं 19 की उपस्थिति भी एनएमएएस के माध्यम से मस्टररोल संख्या 5175 पर प्रातः 09:55 बजे एवं मस्टररोल संख्या 5176 पर प्रातः 09:57 बजे लिया गया था। अधोहस्ताक्षरी ने अपराह्न 01.03 बजे निरीक्षण किया था।

निरीक्षण के समय कार्य स्थल पर कुल 12 श्रमिक कार्य करते हुए पाये गये। एक अन्य कार्य सुरेश सिंह के खेत से अनिरूद्ध सिंह के खेत तक चकबन्ध निर्माण कार्य पर मस्टररोल संख्या 5224 एवं 5224 निर्गत कि गया था, जिस पर प्रातः 09:58 बजे एनएमएस के माध्यम से उपस्थिति दर्ज की गयी थी।

निरीक्षण के समय एक भी श्रमिक नहीं पाये जाने पर खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये गये कि उपस्थिति लेने वाले कर्मचारी के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई करते हुए उपस्थित श्रमिकों को वास्तविक कार्य के सापेक्ष नियमानुसार भुगतान करना सुनिश्चित करें।

चल रहे कार्य पर सीआईबी बोर्ड नहीं पाये जाने पर सीडीओ ने सम्बन्धित से नियमानुसार वसूली करते हुए अपने स्तर से सम्बन्धित ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत सचिव व तकनीकी सहायक को कारण बताओ नोटिस निर्गत करने का आदेश दिया। कार्य का अनुश्रवण नहीं किये जाने पर अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी गौरीबाजार को सचेत करते हुए निर्देश दिये गये कि भविष्य मे इसकी पुनरावृत्ति पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी।

खण्ड विकास अधिकारी / कार्यक्रम अधिकारी गौरीबाजार को निर्देश दिये गये कि चल रहे कार्य पर महिला मेट को नियोजित किये जाने के लिए कार्य स्थल पर 20 से अधिक श्रमिकों का नियोजन करना सुनिश्चित करें एवं कार्य को मानक के अनुरूप कराते हुए निर्धारित समय पर पूर्ण करायें।

Related posts

राज्य प्राकृतिक खेती बोर्ड गठित होगा : किसान और कृषक संगठन होंगे गवर्निंग बॉडी के सदस्य, इन लक्ष्यों को हासिल करेगी योगी सरकार

Abhishek Kumar Rai

नीति आयोग की बैठक में बोले सीएम योगी : पीएम मोदी के मंत्र से यूपी बना उद्योगों का ड्रीम डेस्टिनेशन, गिनाईं उपलब्धियां

Rajeev Singh

इन वजहों से बढ़ रही किडनी मरीजों की संख्या : आरोग्य भारती ने बताए बचाव के उपाय

Swapnil Yadav

खत्म हुआ 6 दशक का इंतजार : अब होगा देवरिया नगर पालिका का विस्तार, एमएलए शलभ मणि त्रिपाठी बोले-आख़िरी कतरे तक देवभूमि की माटी सजाता रहूंगा

Harindra Kumar Rai

खाद्यान्न संकट : साल 2021 में 19 करोड़ लोगों को करना पड़ा भुखमरी का सामना, इन देशों में गंभीर हालात, पढ़ें रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai

यूपी में गिरा अपराध का ग्राफ : डकैती और लूटपाट के क्राइम 80 प्रतिशत तक कम, टीमों ने 75 लाख लोगों को चेतावनी देकर छोड़ा

Harindra Kumar Rai
error: Content is protected !!