खबरेंदेवरिया

लोक अदालत में 62576 वादों का हुआ निस्तारण : जनपद न्यायाधीश जेपी यादव ने दिया धन्यवाद

Deoria News : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया जयप्रकाश यादव की अध्यक्षता में शनिवार सुबह 10.00 बजे राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया।

इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश जेपी यादव, राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव/ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार दुबे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी व अन्य सम्मानित न्यायाधीशगणों ने फीता काटकर एवं मां सरस्वती की प्रतिमा का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश के कुशल निर्देशन में जिले के समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारियों एवं अन्य विभागों ने कुल मिलाकर 62576 मामलों का निस्तारण किया। प्रतिकर, जुर्माना एवं अन्य मामलों में कुल मु0 – (214517601.00) इक्कीस करोड पैंतालीस लाख सत्रह हजार छ सौ एक/- रुपये की धनराशि का सेटलमेण्ट किया गया।

इस लोक अदालत में मुख्य रूप से समस्त सम्मानित न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, वादकारीगण तथा सामान्य जनता उपस्थित रही। जनपद न्यायाधीश जेपी यादव के अथक प्रयास से इस लोक अदालत का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ। उन्होंने इसके लिए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार दूबे, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने वर्षों से लंबित सात स्टाम्प वादों को निस्तारित किया।

Related posts

बड़ी खबर : गौरी बाजार मॉडल ब्लॉक के रूप में होगा विकसित, 75 पैरामीटर्स पर होंगे विकास कार्य, जानें शासन का पूरा प्लान

Harindra Kumar Rai

सोशल ऑडिट समीक्षा : तीन ब्लॉक में वसूली न होने से नाराज सीडीओ ने अधिकारियों को दी चेतावनी, लंबित प्रकरण पर जताई नाराजगी

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : भाजपा ने टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार किट बांटा, सांसद रविंद्र कुशवाहा बोले-देश को इस बीमारी से मुक्त बनाएंगे

Sunil Kumar Rai

योगी सरकार के विकास कार्यों पर लगी प्रदर्शनी : विधायक डॉ शलभ मणि ने किया उद्घाटन, गिनाईं उपलब्धियां

Sunil Kumar Rai

देवरिया में होगी डेढ़ लाख मीट्रिक टन धान की खरीद : डीएम ने केंद्र प्रभारियों संग की बैठक, इन सेंटर पर होगा क्रय

Rajeev Singh

UP news : वाराणसी दौरे पर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम को ऐसे किया याद, दिव्यांगजन को दिया ये तोहफा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!