खबरेंदेवरिया

चिउरहा में लगी सीडीओ की ग्राम चौपाल : ग्रामीणों ने गिनाईं समस्याएं, अधिकारियों को मिली 3 दिन की मोहलत

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने ग्राम पंचायत चिउरहा खास, विकास खण्ड बैतालपुर में आयोजित चौपाल दिवस में प्रतिभाग किया। चौपाल के समय राजीव गुप्ता खण्ड विकास अधिकारी बैतालपुर, पशु चिकित्साधिकारी बैतालपुर, अवर अभियन्त जल निगम (ग्रामीण), अपराजिता यादव ग्राम सचिव, एएनएम, आशा कार्यकत्री, ग्राम प्रधान रामकेश्वर चौधरी एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित थे।

चौपाल के समय पंजिका में कुल 22 आवेदन दर्ज थे। इन आवेदन में 07 परिवार रजिस्टर, 02 राशन कार्ड, 03 वृद्धावस्था पेंशन, 3 इण्डिया मार्का हैण्डपम्प मरमम्त, 04 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं 04 आवेदन भूमि विवाद से संबंधित थे। 07 परिवार रजिस्टर एवं 02 राशन कार्ड का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। 03 वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित आवेदनकर्ताओं का आधार संबंधित ग्राम सचिव ने प्राप्त कर लिया है, जिसका तत्काल फीडिंग कराने के लिए निर्देशित किया गया।

सीडीओ ने 3 खराब हैण्डपम्प के संबंध में ग्राम सचिव को 3 दिन के अन्दर ठीक कराने के आदेश दिए। 3 आवेदन भूमि विवाद एवं 04 आवेदन पत्र प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के प्रकरण मौके पर लेखपाल न होने के कारण उनका निस्तारण नहीं हो पाया। लेखपाल की उपस्थित के संबंधित में बताया गया कि उनकी ड्यूटी किसी अन्य ग्राम चौपाल में लगी थी। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि लम्बित उपरोक्त 07 प्रकरण का निस्तारण 03 दिन के अन्दर कराएं।

विकास भवन में लगा हॉट बाजार
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत जनपद में गठित स्वयं सहायता समूहों के निर्मित विभिन्न प्रकार के उत्पादों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार एवं विक्रय के लिए मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की प्रेरणा से जनपद स्तरीय साप्ताहिक हाट बाजार का आयोजन विकास भवन परिसर में किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने इस साप्ताहिक हाट बाजार कार्यक्रम का जायजा लिया एवं कुछ उपयोगी वस्तुओं की खरीददारी की। उन्होंने प्रतिभागी स्वयं सहायता समूह सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।

Related posts

Vivekananda Youth Award : विवेकानंद यूथ अवार्ड के लिए 12 सितंबर तक करें आवेदन, सरकारी नौकरी वालों को नहीं मिलेगा मौका

Shweta Sharma

गोरखपुर में खुलेगा नौकरियों का पिटारा : 1200 करोड़ के इंवेस्टमेंट प्रोजेक्ट में हजारों को मिलेगी जॉब, सीएम ने किया शुभारंभ

Sunil Kumar Rai

Association Election : दीपक गर्ग फिर चुने गए सिविटेक स्टेडिया के अध्यक्ष, जानें नई कार्यकारिणी

Sunil Kumar Rai

Swachh Survekshan 2022 : दुनिया के सबसे बड़े स्वच्छता सर्वेक्षण में 4355 शहरों ने लिया हिस्सा, राष्ट्रपति 1 अक्टूबर को करेंगी सम्मानित

Shweta Sharma

देवरिया में 2.13 लाख से अधिक परिवारों तक पहुंचा नल से जल : 709 ग्राम पंचायतों में काम जारी, डीएम ने दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

राष्ट्रीय लोक अदालत में डीएम ने 7 स्टाम्प वादों का किया निस्तारण : निपटाए वर्षों से लंबित लाखों के मामले

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!