खबरेंदेवरिया

रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया ने रक्तदान कर मनाया गणतंत्र दिवस : लोगों से की ब्लड डोनेट करने की अपील

Deoria News : इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया (Indian Red Cross Society, Deoria) ने 26 जनवरी के अवसर पर महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, देवरिया (Medical College Deoria) में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

शिविर का उद्घाटन इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश के उप सभापति अखिलेन्द्र शाही ने किया। प्रथम रक्तदाता के रूप में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया के रक्तदान शिविर प्रभारी उपेंद्र यादव ने ब्लड डोनेट किया। इस रक्तदान शिविर में रेड क्रॉस के सदस्यों के साथ-साथ अन्य लोगों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

उपस्थित रक्त दाताओं को संबोधित करते हुए अखिलेन्द्र शाही ने कहा कि रक्तदान से कोई भी नुकसान नहीं होता है। हर स्वस्थ व्यक्ति 3 महीने के अंतराल पर रक्तदान कर सकता है।

विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ राजेश बरनवाल ने उपस्थित रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आपके रक्तदान से किसी को नया जीवन मिलता है, इसकी खुशी को शब्दों में बयां कर पाना कठिन है। उन्होंने रेडक्रास सोसाइटी को धन्यवाद देते हुए इस तरह के आयोजन के लिए उनकी सराहना की।

कैंप में कुल 30 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर अपनी सक्रिय भूमिका अदा की। उपस्थित लोगों को धन्यवाद करते हुए रक्तदान शिविर प्रभारी उपेंद्र कुमार यादव ने कहा कि रेडक्रास सोसायटी समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित करती रहती है और अन्य संस्थाओं को भी रक्तदान शिविर आयोजित करने में सहयोग करती है।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एचके मिश्रा, रक्तकोष/पैथोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ पवन त्रिवेदी, डॉ अकील अहमद के साथ ब्लड बैंक से संबंधित कर्मचारी तेजभान प्रसाद, धुपेन्द्र राव, रवि सिंह, सुबोध चंद्र पांडे, इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी देवरिया के उप संरक्षक विष्णु अग्रवाल, आजीवन सदस्य डॉ भावना सिन्हा, अरुण बरनवाल, जावेद अहमद, नवनीत अग्रवाल, डॉ संजय गुप्ता, देवव्रत पाण्डेय, अनिल कुमार तिवारी, मुनीर अहमद, शत्रुघ्न यादव उपस्थित रहे।

रक्तदान करने वालों में उपेंद्र कुमार यादव, नागेंद्र कुमार चौहान, पंकज कुमार, मोहम्मद मुस्तफा, अजीत गोयल, रविशंकर तिवारी, योगेश साहनी, नूरुद्दीन अली, नीरज कुमार पाण्डेय, रामकुमार, चंद्रशेखर मौर्या, रजनीश श्रीवास्तव, डॉ मृत्युंजय पांडे, विद्या प्रकाश, अंकुर, राम बदन, पीयूष अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, सुनील यादव, रंजीत सिंह, किसा यादव के अतिरिक्त अन्य कई लोग शामिल रहे।

Related posts

यूपी : ‘स्कूल चलो अभियान’ से बदला प्रदेश में शिक्षा का स्तर, योगी सरकार ने किया कमाल, आंकड़ों से समझें

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : पंजाब में पड़ोसियों को फंसाने के लिए देवरिया में की हत्या, पुलिस ने चिउरहां गांव मर्डर मिस्ट्री सुलझाई

Sunil Kumar Rai

Deoria News : रुद्रपुर मोड़ से सोनूघाट तक हुआ तिरंगा रन का आयोजन, हजारों की संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा

Sunil Kumar Rai

देवरिया में BAMS Doctors की भरमार : मगर सिर्फ 253 रजिस्टर्ड, चिकित्सकों ने बैठक में जताई चिंता

Sunil Kumar Rai

Deoria News : मुफ्त कंप्यूटर कोर्स के लिए ओबीसी अभ्यर्थी तुरंत करें आवेदन, जानें पात्रता की शर्तें

Sunil Kumar Rai

Video : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा, बोले – झंडा फहरा कर सभी शहीदों को दें सच्ची श्रद्धांजलि

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!