खबरेंदेवरिया

निजी भूमि पर बन रहा कब्रिस्तान : पीड़ित ने समाधान दिवस में लगाई गुहार, डीएम और एसपी ने दिए ये आदेश

Deoria News : जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh DM Deoria) एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (Sankalp Sharma SP Deoria) ने शनिवार को रुद्रपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के अंतर्गत फरियादियों की समस्याओं का समाधान किया। इसमें कुल 33 प्रकरण आये, जिनमें से 8 का मौके पर समाधान कर दिया गया।

अवशेष 25 प्रकरणों का निस्तारण संपूर्ण समाधान दिवस शासनादेश में निर्धारित 7 दिन की समयावधि के भीतर करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व सहित समस्त विभागों से जुड़े प्रकरणों का निस्तारण सभी संबंधित पक्षों को सुनकर गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ सुनिश्चित किया जाए। सात दिन की अवधि समाप्त होने के पश्चात समीक्षा की जाएगी और निस्तारण में लापरवाही मिलने पर उत्तरदायित्व तय कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ग्राम मदैना निवासी अशोक सिंह ने अपने शिकायती पत्र में कहा कि कुछ लोग शव कब्रिस्तान दफन न कर उनकी निजी भूमि में कर रहे हैं। उन्होंने कब्रिस्तान के भीतर शवों को दफन कराने की गुहार लगाई, जिस पर डीएम ने तहसीलदार अभयराज एवं जिला अल्पसंख्यक अधिकारी नीरज अग्रवाल को मौके पर जाकर समस्या का समाधान कराने का निर्देश दिया।

महिला उद्योग लघु माध्यमिक विद्यालय रुद्रपुर में लिपिक के पद पर तैनात राजेश चंद ने 22 माह से वेतन नहीं मिलने की शिकायत की। शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि वेतन वेरिफिकेशन प्रपत्र पर प्रबंधक एवं प्रधानाध्यापिका के संयुक्त हस्ताक्षर न होने से उन्हें वेतन नहीं मिल पा रहा है। जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिश्चंद्र नाथ को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि गत 22 माह से वेतन न मिलने के लिए उत्तरदायित्व तय कर कृत कार्रवाई से उन्हें अवगत कराया जाए।

जिलाधिकारी के निर्देश पर देर सायं एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला ने ग्राम लंगड़ा में स्वयं जाकर संध्या देवी की राजस्व संबन्धी समस्या का निस्तारण किया। उन्होंने ग्राम मेदनापुर निवासी हरहंगी पुत्र मानस की समस्या का भी निराकरण किया।

रुद्रपुर तहसील में शनिवार को आये कुल 33 प्रकरणों में से 13 राजस्व, 9 पुलिस, 3 विकास, 1 शिक्षा तथा 7 अन्य विभागों से संबंधित थे। जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में ऐसे कई प्रकरण आते हैं, जिनमें कई पक्ष संबंधित होते हैं और बिना मौके पर गए समाधान संभव नहीं होता है। ऐसे प्रकरणों के निस्तारण के लिए क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने पुलिस से जुड़े प्रकरणों की सुनवाई की। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभाग आपस में समन्वय कर समस्याओं का समय से निस्तारण करें।

इस अवसर पर सीएमओ डॉ राजेश झा, डीएफओ जगदीश आर, एसडीएम ध्रुव कुमार शुक्ला, सीओ पंचमलाल, तहसीलदार अभयराज, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, डीएसओ संजय पांडेय, डीआईओएस विनोद राय, डीआईओ अनिल सोनकर सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

दिव्यांगों के बने प्रमाणपत्र, यूडीआईडी भी हुई जनरेट
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की पहल पर संपूर्ण समाधान दिवस पर आयोजित होने वाले दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने के विशेष कैंप में 29 दिव्यांगजनों का यूडीआईडी नंबर जनरेट किया गया एवं प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया गया। जिन लोगों का प्रमाण पत्र बनाया गया, उनमें सत्य प्रकाश यादव, रामपुकार प्रसाद, निधि पासवान, गौतम कुमार, शिवचरण, संजय, ममता, मदन, देवेश प्रताप यादव, विद्यावती देवी, शिवचरण, सद्दाम, शिल्पी आदि शामिल है। इस अवसर पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी केके राय, डॉ सतीश, डॉ केशव प्रसाद, डॉ इनायत हुसैन, डॉ आफताब राजा, डॉ बृज नारायण, डॉ दीपक, डॉ प्रेम नारायण इत्यादि मौजूद थे।

Related posts

बिजली चोरी रोकने के लिए योगी सरकार ने बनाया मास्टर प्लान : हर परिवार की होगी जांच

Abhishek Kumar Rai

Noida News : बिल्डर प्रोजेक्ट में डेढ़ लाख से ज्यादा घर फंसे, 70 प्रतिशत का काम ठप, पढ़ें रिपोर्ट

Satyendra Kr Vishwakarma

खास खबरः ऋषि बालार्क और महाराजा सुहेलदेव को याद कर बोले सीएम योगी- बहराइच का गौरव लौटाएंगे, 221 करोड़ से होगा जिले का विकास

Satyendra Kr Vishwakarma

BREAKING : बिहार में मिला देवरिया का अपहृत व्यवसायी, सिवान में मिली थी आखिरी लोकेशन

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी ने गोरखपुर में जनता को सौंपे 35 प्रोजेक्ट्स : 692 विकास कार्यों की रखी नींव, पढ़ें सभी परियोजनाएं

Sunil Kumar Rai

देवरिया में होगा जश्न : उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर रहेगी कार्यक्रमों की धूम

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!