खबरेंदेवरिया

अपराधों को रोकने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : एसपी संकल्प शर्मा

Deoria News : नेहरू युवा केन्द्र देवरिया (Nehru Yuva Kendra Deoria) की तरफ से आयोजित तीन दिवसीय आवासीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन पिछले सोमवार को सोंदा स्थित नन्द पैलेस में किया गया। प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह सिंह (Jitendra Pratap Singh DM Deoria) व विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा (Sankalp Sharma SP Deoria) की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि युवाओं के स्वावलंबी बनने की दिशा में नेहरू युवा केन्द्र का प्रयास सराहनीय है। नेहरू युवा केन्द्र की संचालित गतिविधियां युवाओं के कुशल विकास के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास को प्रेरित करती हैं। युवाओं को प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान को अपने सार्वजनिक जीवन में उपयोग करना चाहिए तथा समुदाय के विकास में अपना योगदान सुनिश्चित करना चाहिए।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति के माध्यम से ही भारत विश्व गुरु बन पाएगा। समाज में व्याप्त कुरीतियों तथा बुराइयों को दूर करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अपराधों को रोकने में भी युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। युवा स्व रोजगार अपनाकर अपना तथा अपने समुदाय का विकास कर सकेंगे। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि को जिला युवा अधिकारी विकास तिवारी ने स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर किया।

इस अवसर पर विकास तिवारी ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर अतुलनीय प्रतिभाएं छिपी होती हैं, जिन्हे मुख्य पटल पर लाने का दायित्व नेहरू युवा केन्द्र का होता है। यह प्रशिक्षण इसी के निमित्त आयोजित किया गया है, जिसमें 10 विकास खंडों के 40 युवाओं व युवतियों ने प्रतिभाग किया है। कार्यक्रम का संचालन राज्य प्रशिक्षक अजीत तिवारी ने किया। तीसरे दिन सत्र की शुरुआत योगाभ्यास एवं शर्म दान के साथ हुआ।

प्रथम सत्र में डिजिटल इंडिया विषय पर प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए वक्ता दर्पण चीफ ने कहा कि वर्तमान युग तकनीकी का है। युवाओं को तकनीकी ज्ञान होना आवश्यक है। मुरली मनोहर सिंह व डॉ सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि निरंतर प्रगतिशील रहना ही सफलता का मूलमंत्र है।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित प्रमाण पत्र वितरित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर युवा कार्यक्रम एवं लेखा सहायक नमिता कुशवाहा, प्रशिक्षक दीनदयाल पाण्डेय, समाजसेवी विशाल पाण्डेय, देवव्रत पाण्डेय, शुभम त्रिपाठी, राहुल मल्ल, अमरेंद्र यादव, शशिभूषण प्रजापति, दीपक पाल, अंकित सिंह, गरिमा पाण्डेय, लक्ष्मी मिश्रा, मोनी विश्वकर्मा, कंचन मौर्या, नेहा राव समेत अनेक युवा मण्डल पदाधिकारियों व सदस्यों की उपस्थिति रही।

Related posts

Dhanvantari Jayanti 2022 : आरोग्य भारती गोरक्षप्रांत ने भगवान धन्वंतरि की जयंती मनाई, हवन-पूजन किया

Abhishek Kumar Rai

यूपी : सीएम योगी ने पूर्व लोकायुक्त न्यायमूर्ति एससी वर्मा समेत इन हस्तियों को किया सम्मानित

Abhishek Kumar Rai

भाजपा ने चलाया बूथ विजय अभियान : प्रचंड बहुमत से सलेमपुर में जीतेगी पार्टी, मीडिया प्रभारी अम्बिकेश ने किया दावा

Sunil Kumar Rai

अच्छी खबर : अगले दो साल में यूपी के हर गांव में होगी इंटरनेट सुविधा, डिजी लॉकर में मिलेंगे एजुकेशनल रिकॉर्ड और राशन कार्ड

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : देवरिया के व्यवसायियों ने प्रशासन के समक्ष उठाए ये मुद्दे, डीएम ने हर विभाग को दी जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

तुलसीदास की चौपाई और दो प्रसिद्ध कवियों की इन पंक्तियों से सीएम योगी ने अखिलेश पर छोड़े तीर : अगले दो चुनावों को लेकर किया बड़ा दावा

Rajeev Singh
error: Content is protected !!