खबरेंदेवरिया

DEORIA BREAKING : खुखुंदू हनुमान मंदिर में नवजात बच्ची मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने…

Deoria News : देवरिया जिले के खुखुंदू में बुधवार की सुबह हनुमान मंदिर में एक नवजात बच्ची मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना खुखुंदू पुलिस को दी। पुलिस ने नवजात को कब्जे में लेकर अस्पताल में  भर्ती कराया है। वहीं यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

बुधवार की सुबह कुछ लोग खुखुंदू पेट्रोल पंप के पास सरया स्थित हनुमान मंदिर के करीब से मॉर्निंग वॉक पर जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। लोगों ने जाकर देखा, तो एक नवजात बच्ची हनुमान मंदिर के फर्श पर रो रही थी। लोगों ने उसकी मां और सगे संबंधियों को काफी तलाशा, आसपास खोजबीन की, लेकिन कोई नहीं मिला।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना खुखुंदू थाना पुलिस को दी। साथ ही ठंड से निढ़ाल नवजात बच्ची को तुरंत पास में स्थित घर ले गए और वहां उसकी उचित देखभाल की। बाद में पहुंची पुलिस ने बच्ची को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया  है, जहां वह डॉक्टरों की निगरानी में है। साथ ही पुलिस उसकी मां का पता लगा रही है।

एक चश्मदीद रीमा कुशवाहा ने बताया कि आज सुबह उनके पिता टहलने निकले थे और सरया हनुमान मंदिर के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्हें नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी थी। उन्होंने काफी आवाज लगाई, लेकिन बच्ची का कोई सगा-संबंधी सामने नहीं आया।

रीमा ने आगे बताया, तब वह उसे लेकर फौरन घर आए, जहां हमने उसे ठंड से बचाने के फौरी इंतजाम किए। बाद में पहुंची पुलिस ने उसे ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया। मंदिर में नवजात की खबर धीरे-धीरे आसपास के गांवों तक फैल गई। लोग उस अभागी मां को कोस रहे हैं, जो इतनी ठंड में नवजात को मंदिर में रख कर भाग गई।

Related posts

BIG NEWS : बिना लाइसेंस देवरिया की सड़कों पर दौड़ रहे 1500 ई-रिक्शा, अभियान चलाकर कार्रवाई करेगा प्रशासन, बन रही ये योजना

Sunil Kumar Rai

सीएम योगी ने पीएम विश्वकर्मा योजना का किया शुभारंभ : जानें लोकल हस्तशिल्प को बढ़ावा देने में कैसे मददगार होगी ये स्कीम

Satyendra Kr Vishwakarma

प्रयागराज : पीएम नरेंद्र मोदी की अगवानी के लिए तैयार संगम नगरी, मुख्यमंत्री योगी ने की समीक्षा

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria News : सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए 31 अगस्त तक करें आवेदन, जानें किन्हें मिलेगा यह अवार्ड

Abhishek Kumar Rai

आयुष्मान योजना की मदद से जैनब की बच गई जान : डीएम एपी सिंह और सीएमओ की पहल पर बना कार्ड

Sunil Kumar Rai

नोएडा के लाखों लोगों को तोहफा : सीएम योगी ने 1719 करोड के प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण और शिलान्यास, जानें क्या कहा

Rajeev Singh
error: Content is protected !!