खबरेंदेवरिया

देवरिया में 4 स्टाम्प वेंडरों का लाइसेंस निलंबित : जांच में मिली अनियमितता, डीएम ने लिया एक्शन

Deoria News : देवरिया के डीएम जेपी सिंह ने 4 स्टाम्प वेंडरो द्वारा स्टाम्प की बिक्री में अनियमितता बरतरने पर उनका लाइसेंस निलंबित कर दिया है। इससे वेंडरों में खलबली मची हुई है।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (Jitendra Pratap Singh DM Deoria) के मोबाइल पर मैसेज आया था, जिसमें कहा गया था कि स्टाम्प वेंडर 10.00 रुपये का स्टाम्प 30.00- 50.00 रुपये में बेच रहे हैं। डीएम ने इसकी जांच अतिरिक्त उप जिलाधिकारी देवरिया से करायी। जांच में उन्होंने स्टाम्प वेंडरो का स्टिंग किया तथा साक्ष्य के रूप मे स्टिंग की सीडी के साथ आख्या प्रस्तुत की।

सीडी में स्टाम्प वेंडर राम अशीष (लाइसेंस सं0 473), जानकी वल्लभ मणि (लाइसेंस सं0- 468 ), विकास (लाइसेंस सं0- 192) व दुर्गा (लाइसेंस सं0- 371) 10.00 रुपये के स्टाम्प की बिक्री 30/- से 50/- रुपये में किए जाने की पुष्टि हो रही है। यह अनियमितता की श्रेणी में आता है।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह ने उपरोक्त के दृष्टिगत स्टाम्प वेंडर राम अशीष (लाइसेंस सं0 473), जानकी वल्लभ मणि (लाइसेंस सं0- 468), विकास (लाइसेंस सं0- 192) व दुर्गा प्रसाद गुप्ता (लाइसेंस सं0- 371) का स्टाम्प वेंडर लाइसेंस आदेश के दिनांक से तीन माह के लिए निलंबित किया है।

Related posts

भाजपाइयों ने लोगों में बांटा तिरंगा : नागरिकों से की ये अपील

Satyendra Kr Vishwakarma

चकबंदी के लापरवाहों पर चला सीएम योगी का चाबुक : एक दर्जन से अधिक जिम्मेदार सस्पेंड, एफआईआर दर्ज

Rajeev Singh

देवरिया : सीडीओ ने अपात्र निवासियों को आवास योजना का लाभ दिलाने वाले कर्मियों की लिस्ट मांगी, बड़ी कार्रवाई की तैयारी

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : डीएम ने उप जिलाधिकारी बरहज को कार्यकारी क्षेत्र पंचायत प्रमुख नियुक्त किया, उपचुनाव होने तक संभालेंगे जिम्मेदारी

Sunil Kumar Rai

इंटरनेशनल ट्रेड शो से यूपी के हस्तशिल्प उद्योग को लगे पंख : पांच दिवसीय आयोजन में पहुंचे 60 देशों के विदेशी मेहमान

Rajeev Singh

BIG NEWS : देवरिया में स्वास्थ्य मेले में अनुपस्थित मिले दो डॉक्टर का कटा वेतन, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने मांगा जवाब

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!