खबरेंदेवरिया

Deoria Election : निकाय चुनाव में पेज प्रमुख की भूमिका महत्वपूर्ण, भाजपा ने तय की जिम्मेदारी

Deoria News : देवरिया के वार्ड नंबर- 33 न्यू कालोनी में आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारी के लिये भाजपा की बैठक पंडित दीनदयाल पार्क में सम्पन्न हुई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए नगर अध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में वोटर लिस्ट के पेज प्रमुख महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जनसम्पर्क करके केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का पत्रक वितरित करें।

वार्ड प्रभारी किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि वार्ड के प्रमुख कार्यकर्ता वार्ड में रहने वाले चिकित्सक, शिक्षक, एडवोकेट सहित प्रबुद्धजन की सूची भी तैयार करें। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव के लिये वार्ड में प्रबुद्धजनों का सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।

वार्ड प्रवासी अभिमन्यु सिंह रिन्कू ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, आनंद द्विवेदी, अर्जुन बरनवाल, पिंटू श्रीवास्तव, अनूप पाण्डेय, विनोद सिंह, छेदी चौहान, ज्ञानचन्द्र गौतम, राजन बरनवाल उपस्थित रहे।

पेज प्रमुख निकाय चुनाव में दिलाएंगे ऐतिहासिक विजय : राजेश
गौरीबाजार निकाय चुनाव में भाजपा की जीत के लिये नगर पंचायत भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक वार्ड नं 10 में मंदिर पर हुयी।

बैठक में चुनाव प्रभारी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि निकाय चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका पेज प्रमुखों की है। वार्डों के प्रभारी, संयोजक, प्रवासी, समन्वयक, अपने वार्ड में रहने वाले प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से रोज सम्पर्क करें। बूथ संयोजक और सह संयोजक अपने-अपने बूथ के हर घर में सम्पर्क करें और ये सभी पेज प्रमुखों से बातचीत कर उन्हें भी सक्रिय करें।

पेज प्रमुख अपने पेज पर रहने वाले हर 10 घर में रोजाना सम्पर्क जरूर करें। सम्पर्क के दौरान सभी लोग केंद्र और प्रदेश की मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों को बताएं। अगर चुनाव में मात्र एक महीने वार्ड प्रभारी, वार्ड संयोजक, वार्ड प्रवासी, वार्ड समन्वयक, बूथ संयोजक, बूथ सह संयोजक और पेज प्रमुख सक्रिय रह गए, तो इस निकाय चुनाव को भाजपा ऐतिहासिक मतों से जीतेगी।

मण्डल अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि गौरीबाजार नगर पंचायत में भाजपा की सरकार ने बहुत काम किया है। इस नगर पंचायत की तस्वीर बदलने का जो काम भाजपा की सरकार में शुरू हुआ है, अगर भाजपा का अध्यक्ष बना तो इसमें और तेजी आएगी। इस दौरान आदित्य सिंह, रमेश गुप्ता, महेंद्र राय, राधेश्याम गिरी, विजय सिंह, कपिलदेव सिंह, अभिषेक पाण्डेय, कमलेश मौर्य, नन्दलाल, रमेश आदि रहे।

Related posts

देवरिया : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही 8 जून को देंगे ये सौगात, पशुपालकों को मिलेगा लाभ

Sunil Kumar Rai

Deoria News : सीडीओ ने हिरन्दापुर गांव में विकास कार्यों की हकीकत परखी, ग्राम चौपाल में जुटे ग्रामीण

Pushpanjali Srivastava

PUBG Killing in Deoria : देवरिया पुलिस ने मासूम संस्कार के हत्यारों को गिरफ्तार किया, PUBG खेलने के चक्कर में ली जान

Sunil Kumar Rai

DEORIA : 19 जुलाई तक सभी योनजाओं की फाइलें निस्तारित करेंगे बैंक, इतने आवेदन अटके

Sunil Kumar Rai

Saraswati Puja 2022 : ओमेक्स सोसाइटी में बसंत पंचमी की रही धूम, इन कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Abhishek Kumar Rai

Deoria News : बरसीपार और शामपुर में बच्चों ने स्वच्छता के लिए किया जागरूक, रैली निकाल कर दिया यह संदेश

Rajeev Singh
error: Content is protected !!