खबरेंदेवरिया

देवरिया में दो सहायक विकास अधिकारियों को चेतावनी : सीडीओ ने 2 दिन में लक्ष्य पूरा करने का दिया आदेश

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (Deoria CDO ravindra Kumar) की अध्यक्षता में मंगलवार को गूगल मीट के माध्यम से समस्त प्रकार के पेंशन एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में प्रगति की समीक्षा की गयी।

वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत आधार प्रमाणीकरण में विकास खण्ड भलुअनी में 30, बरहज 31 एवं सलेमपुर में मात्र 52 आधार प्रमाणीकरण 22 नवंबर से अभी तक कराया गया है। इन ब्लॉक में सबसे कम प्रगति है।

मुख्य विकास अधिकारी ने जहेन्द्र यादव सहायक विकास अधिकारी (स०क०) भलुअनी एवं मनोज सिंह सहायक विकास अधिकारी (स०क०) को चेतावनी देते हुए अभियान में तेजी लाने का आदेश दिया।

उन्होंने समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (स०क०) को विशेष अभियान चलाकर दो दिन में शतप्रतिशत आधार प्रमाणीकरण कराने तथा प्रगति से जिला समाज कल्याण अधिकारी देवरिया को अवगत कराने के लिए निर्देशित किया।

निराश्रित महिला पेंशन/विधवा पेंशन विधवा पेंशन योजना अन्तर्गत विकास खण्ड लार में 12, बनकटा, भागलपुर एवं भलुअनी में 6-6 आवेदन पत्र खण्ड विकास अधिकारी के पोर्टल पर सबसे अधिक लम्बित पाया गया, जिन्हें दो दिन के अन्दर निस्तारण करने के निर्देश दिए गये।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 2 दिसंबर 2022 को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सभी खण्ड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी (स०क०) को निर्देशित किया गया कि पात्र जोड़ों का चयन यथाशीघ्र करते हुए आवेदन पत्रों की जांच कराएं।

जांचोपरान्त समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए प्रत्येक दशा में जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि 2 दिसंबर को होने वाले आयोजन से पहले सारी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं।

Related posts

BIG NEWS : देवरिया में 3 बदमाशों और तस्करों की 66 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क, ताबड़तोड़ एक्शन से दहशत में जनपद के गैंगस्टर

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : रेलवे ने 500 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों को दी और रफ्तार, 65 जोड़ी ट्रेनें अब सुपरफास्ट स्पीड से दौड़ेंगी, जानें सभी बदलाव

Harindra Kumar Rai

Deoria News : ब्लॉक दिवस में मिलीं 14 शिकायतें, सीडीओ रवींद्र कुमार ने लिया संज्ञान  

Abhishek Kumar Rai

Yoga Day 2022 : देवरिया में 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस रहा खास, डीएम ने लोगों से की ये अपील

Sunil Kumar Rai

DEORIA : एमएलसी और क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, सलेमपुर में बनी रणनीति

Sunil Kumar Rai

किसान गौ-आधारित खेती के जरिए पहले वर्ष से अच्छी आमदनी ले सकते हैं : सीएम योगी

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!