खबरेंदेवरिया

लोहिया वार्ड में चला भाजपा का बूथ विजय अभियान : विधानसभा प्रभारी बोले-नगर निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं को ही मिलेगा टिकट

Deoria News : देवरिया के सलेमपुर में महथापार में भाजपा विधानसभा प्रभारी बब्बन सिंह रघुवंशी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं को ही टिकट दिया जाएगा। यह पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय कर चुका है। उत्तर प्रदेश में भाजपा का अपना बड़ा व मजबूत संगठन है। मेयर, चेयरमैन और नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव दमदारी से लड़ा जाएगा। हर वार्ड से प्रत्याशी उतारे जाएंगे। ज्यादा से ज्यादा सदस्यों के साथ नगर निकायों में मजबूत सरकार बनाई जाएगी।

घर-घर जाकर पत्रक बांटने का निर्देश
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर पत्रक बांटने का निर्देश दिया। पत्रक में सरकार के कार्य बताए गए हैं। अलग-अलग वर्ग के लिए चलने वाली योजनाओं की भी जानकारी दी गई है। सरकारी योजनाओं की जानकारी कैसे प्राप्त करें, उनका लाभ कैसे लें, इस संबंध में भी जानकारी दी जा रही है। पार्टी कार्यकर्ता लोगों से मिलकर उनका सहयोग भी करेंगे।

मतदाता सूची दुरुस्त रहे
प्रभारी ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को उनके क्षेत्र में घरों की संख्या आवंटित कर जनसंपर्क करने के लिए कहा। जो नाम मतदाता सूची से कट गए हैं, उन्हें जोड़वाने, यदि कोई गलती है तो उसे ठीक कराने की भी जिम्मेदारी कार्यकर्ता की है। इस अवसर पर देवेंद्र कुशवाहा, मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स, अनिल ठाकुर, अशोक सिंह, धर्मेंद्र कुशवाहा, अनुज दूबे आदि मौजूद रहे।

नगर पंचायत चुनाव के लिए लोहिया वार्ड में बूथ विजय अभियान
भाजपा सलेमपुर ने नगर पंचायत चुनाव के सिलसिले में लोहिया वार्ड में बूथ विजय अभियान के तहत घर-घर भ्रमण किया।

चुनाव प्रभारी रामदास मिश्र ने बताया कि भाजपा सरकार में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत नगरीय क्षेत्र में गरीब/ बेघर/ कम आय वर्ग के लोगों को पक्के आवास उपलब्ध कराये जाते हैं।प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत प्रदेश में 450 से अधिक आवासों का निर्माण कराया गया है। नगरीय क्षेत्र में 17 लाख 05 हजार आवासों का निर्माण कराया गया है।

भाजपा मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय ने कहा कि नगर निकाय के चुनावों में भाजपा जीत की परचम लहरायेगी। मोदी-योगी की डबल इंजन वाली भाजपा सरकार शहरों को स्मार्ट बना रही है। ये शहर सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारों में उपेक्षित थे, जिन्हें आज भाजपा की सरकार संवार रही है।

इस अवसर पर अजय दूबे वत्स, रमाकांत मिश्र उर्फ भोला बाबा, सन्नी तिवारी, जयकिशन सिंह, राज सिंह, दीपक, सुधांशु, वेद, अंश, लक्ष्य, आशुतोष आदि मौजूद रहे।

Related posts

यूपी : सीएम योगी ने पूर्व लोकायुक्त न्यायमूर्ति एससी वर्मा समेत इन हस्तियों को किया सम्मानित

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में बढ़ेंगे सघन वन : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विधायकों-अफसरों संग की समीक्षा बैठक, दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

UP Panchayat Sahayak : हजारों पंचायत सहायकों का प्रशिक्षण आज से शुरू, पहले चरण में इन जिलों को मिला मौका

Sunil Kumar Rai

PET Exam 2022 : पीईटी लिखित परीक्षा के दिन रहेंगे ये प्रतिबंध, दुकान खोलने की मनाही, जनपद में धारा 144 का होगा पालन

Sunil Kumar Rai

BIG NEWS : तेलिया अफगान गांव का बदला नाम, अब तेलिया शुक्ल से होगी पहचान, जानें ग्राम पंचायत ने क्यों…

Rajeev Singh

एसडीएम के ज्ञापन लेने के बाद समाप्त हुआ धरना : सड़क से शिक्षा और सुरक्षा से स्वास्थ्य तक में सुधार की मांग

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!