खबरेंदेवरिया

पुलिस ने 25 हजार के इनामी तस्कर को दबोचा : देवरिया से हरियाणा तक फैला है नेटवर्क, ऐसे मिली कामयाबी

Deoria News : देवरिया जिले की सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को 25 हजार के इनामिया अभियुक्त को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह फरार होने की फिराक में था। उसके खिलाफ पुलिस वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

मिली सूचना के अनुसार मुखबिर ने पुलिस को जानकारी दी कि संजय पनवाल नाम का अपराधी कहीं फरार होने की तैयारी कर रहा है। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह, उप निरीक्षक अखिलेश कुमार यादव, कांस्टेबल गणेश कनौजिया, कांस्टेबल आशुतोष भारती, कांस्टेबल राकेश गोस्वामी व कांस्टेबल हरिप्रसाद यादव को लेकर पहुंचे।

पुलिस को देखते ही अभियुक्त भागने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाश संजय पर लार थानें में मुकदमा अपराध संख्या 51/2020 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम व गौरीबाजार थाने में अपराध संख्या 59/2020 आबकारी अधिनियम व 420/467/468/471 आईपीसी के तहत मुकदमे दर्ज थे।

गिरफ्तार किया गया अभियुक्त संजय पनवाल पुत्र दयानन्द हरियाणा के सोनीपत के खुर्द थाना खरखौदा का रहने वाला है। सलेमपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related posts

पीएम मोदी ने काशी को दी 1780 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात : योगी सरकार की तारीफ कर दिया ये संदेश

Rajeev Singh

Deoria News : खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाली नारी शक्ति को मिलेगा ‘वीरांगना सम्मान,’ सरकार ने लिया फैसला

Abhishek Kumar Rai

खुशखबरी : देवरिया-लखनऊ के बीच शुरू होगी नॉन स्टॉप बस सेवा, विधायक शलभ मणि करेंगे रवाना

Sunil Kumar Rai

बजट में यूपी को 3 नए राज्य विश्वविद्यालयों की सौगात : शिक्षा में होंगे बड़े सुधार

Laxmi Srivastava

तैयारी : देवरिया में 265 स्वयं सहायता समूह तैयार कर रहे तिरंगा, जिले में फहराए जाएंगे 5.62 लाख झंडे, इतनी कीमत में खरीद सकेंगे

Sunil Kumar Rai

अब सोमनाथ स्वास्थ्य केंद्र पर होगी डिलेवरी : सीएमओ डॉ राजेश झा ने प्रसव केंद्र का किया शुभारंभ

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!