खबरेंपूर्वांचल

UP : 2014 के बाद का बदलाव साफ दिखाई देता है : सीएम योगी आदित्यनाथ

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि वर्ष 2014 के पहले देश का वातावरण एवं वर्ष 2014 के बाद देश के वातावरण में हुए परिवर्तन में फर्क साफ दिखता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के लोगों के मन में विश्वास जागृत हुआ है। वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। आमजन को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रदेश में यातायात के विभिन्न साधनों का विकास हुआ है।

सीएम ने आज जनपद महराजगंज (Maharajganj) में लगभग 437 करोड़ रुपये लागत की 77 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें करीब 284 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 152 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 39 परियोजनाओं का शिलान्यास सम्मिलित है।

अथक श्रम कर रही

मुख्यमंत्री ने कहा, राज्य सरकार बिना रुके, बिना झुके, बिना डिगे, बिना थके 05 वर्षों से प्रदेश की जनता की सेवा कर रही है। पिछली सरकारों में गरीबों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता था। पहले भी सरकारों के पास पैसा था, लेकिन तब और अब में यह अन्तर है कि वर्तमान सरकार उसी पैसे को विकास कार्य में खर्च कर रही है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक गरीब, किसान, नौजवान, महिला को बिना भेदभाव के मिल रहा है।

करोड़ों निवासियों को मिली सौगात

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में प्रदेश में विगत लगभग 4.5 वर्ष में 43 लाख गरीबों को निःशुल्क आवास, 02 करोड़ 61 लाख परिवारों को एक-एक शौचालय उपलब्ध कराया गया है। 01 करोड़ 43 लाख लोगों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन तथा 06 करोड़ लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा मिला है।

कानून-व्यवस्था सुधरी है

सीएम ने कानून-व्यवस्था पर कहा, राज्य सरकार ने प्रदेश को दंगा मुक्त, गुण्डा मुक्त, भयमुक्त प्रदेश बनाया है। आज राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहतर है। बहन-बेटियां अपने आपको सुरक्षित महसूस कर रही हैं। वर्तमान में प्रदेश में खुशहाली का माहौल है। शांति व सौहार्द पूर्ण माहौल में पर्व व त्योहार मनाए जा रहे हैं। युवाओं को नौकरी व रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रदेश में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती प्रक्रिया द्वारा प्रदेश के साढ़े चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरी से जोड़ा गया है।

मेडिकल कॉलेज बनेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जनपद महराजगंज में एक मेडिकल कॉलेज के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस मेडिकल कॉलेज के निर्माण से जनपदवासियों को स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। यह पीपीपी मॉडल पर बनाया जाएगा। विगत दिनों गोरखपुर में प्रधानमंत्री द्वारा एम्स का उद्घाटन किया गया था। कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण प्रारम्भ हो गया है। सिद्धार्थनगर में मेडिकल कॉलेज बन गया है। देवरिया में मेडिकल कॉलेज बनना प्रारम्भ हो गया है।

हर तबके को मिल रही सुविधाएं

उन्होंने आगे कहा, वर्तमान केन्द्र व प्रदेश सरकार राष्ट्रवाद, सुशासन व विकास के मुद्दे पर कार्य कर रही हैं। समाज के प्रत्येक तबके को इस व्यवस्था के साथ जोड़ा जा रहा है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, प्रदेश के पशुधन राज्य मंत्री जय प्रकाश निषाद सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

Deoria news : खाद्य विभाग ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के किचन और स्टोर की जांच की, 500 एनसीसी कैडेट्स को किया जागरूक

Sunil Kumar Rai

World Blood Donor Day 2022 : एसपी संकल्प शर्मा रक्तदान शिविर का करेंगे उद्घाटन, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी करेगी आयोजन

Abhishek Kumar Rai

अध्यात्म : जंगमवाड़ी मठ में सीएम योगी ने भारत की परम्परा का जिक्र किया, जानें क्यों खास है ये पीठ

Sunil Kumar Rai

देवरिया में मिलावटखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम ने अभियान चलाने का दिया आदेश

Sunil Kumar Rai

UP Cabinet Decision : हेतिमपुर को मिला नगर पंचायत का दर्जा, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के प्रयास से हुआ मुमकिन, जानें कितने गांव होंगे शामिल

Sunil Kumar Rai

किसान दिवस की बैठक में उठे ये मसले : अधिकारियों ने दिया जल्द हल करने का आश्वासन

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!