खबरेंदेवरिया

खुशखबरी : सोलर रूफटॉप लगाने पर मिल रही डबल सब्सिडी, इस वेबसाइट पर करें ऑनलाइन आवेदन

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (Deoria CDO Ravindra Kumar) ने बताया है कि उपभोक्ता अपने घरेलू विद्युत कनेक्शन की क्षमता के आधार पर ऑनग्रिड सोलर रूफटॉप सिस्टम लगवाने के लिए एमएनआरई, भारत सरकार से संचालित नेशनल पोर्टल www.solarrooftop.gov.in पर अनिवार्य रूप से अपना आवेदन और पंजीकरण कर केन्द्रीय एवं राज्यानुदान दोनों का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम के विषय में विस्तृत जानकारी यूपीनेडा पोर्टल www.upnedasolarrooftopportal.com पर जाकर प्राप्त की जा सकती है। पोर्टल पर वेन्डर की सूची उपलब्ध है, जिससे लाभार्थी अपने वेण्डर (संयंत्र स्थापनाकर्ता फर्म) का चयन पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं। संयंत्र की स्थापना के उपरान्त राज्यानुदान यूपीनेडा से एवं केन्द्रानुदान सम्बन्धित डिस्काम (विद्युत विभाग) के द्वारा संयंत्र की क्षमता के आधार पर लाभार्थी के खाते में (डीबीटी) के माध्यम से प्राप्त होगा।

केन्द्रानुदान के अन्तर्गत घरेलू उपभोक्ताओं के लिए
-1 किलोवाट से 3 किलो वॉट तक रूफटॉप सोलर पावर प्लान्ट संयंत्र पर अनुदान 14,588/- प्रति किलोवाट अनुमन्य है।
-3 किलोवाट से अधिक 10 किलो वॉट तक संयंत्रों पर 7,294/- प्रति किलोवाट अनुदान अनुमन्य है।
-इसके अतिरिक्त राज्यानुदान 15,000/- प्रति किलोवाट अधिकतम 30,000/- दिये जाने का प्रावधान है।

सोलर सिस्टम से प्रति किलोवाट लगभग 4 यूनिट तक प्रतिदिन विद्युत उत्पादन होता है। इस प्रकार 1 किलोवाट संयंत्र से एक माह में लगभग 120 यूनिट का विद्युत उत्पादन होगा, जिससे उपभोक्ता को 120 यूनिट बिजली का बिल कम पड़ेगा। संयंत्र पर व्यय की गयी धनराशि 3 से 4 वर्ष में वसूल हो जाती है।

विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय परियोजना अधिकारी यूपीनेडा, द्वितीय तल विकास भवन, देवरिया से सम्पर्क किया जा सकता है। मोबाइल नंबर 9415609048 पर भी कॉल कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Related posts

लोगों ने दी Budget 2023 पर प्रतिक्रिया : देवरिया के जनप्रतिनिधियों ने बताया…, जानें किसने क्या कहा

Sunil Kumar Rai

सिधुवा डबल मर्डर केस : देवरिया में चाचा-भतीजा दोहरे हत्याकांड में 11 पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने बरती सख्ती

Abhishek Kumar Rai

DEORIA : डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने रामपुर बुजुर्ग में बन रहे अमृत सरोवर का किया निरीक्षण, बीडीओ को दिए ये आदेश

Sunil Kumar Rai

बड़ी खबर : योगी सरकार ने करोड़ों गन्ना किसानों को दिया एक और मौका, घोषणा पत्र भरने की तिथि बढ़ाई

Sunil Kumar Rai

यूपी कैबिनेट ने गन्ने का एसएपी तय किया : चीनी मिलों को एक मुश्त करना होगा भुगतान, पढ़ें पूरा फैसला

Sunil Kumar Rai

दर्दनाक : बेटे के मौत की खबर सुन मां को पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में हुई मृत्यु, परिवार पर टूटा विपत्ति का पहाड़

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!