खबरेंदेवरिया

देवरिया में दु:खद हादसा : पिकअप की चपेट में आने से 5 साल के मासूम की मौत, मां के साथ छठ घाट जाते वक्त हुई घटना

Deoria News : देवरिया में एक दु:खद हादसे में छठ पूजा के लिए घाट पर जा रहे 5 साल के मासूम की पिकअप से टक्कर लगने के बाद मौत हो गई। मासूम की लंबी उम्र के लिए मां ने कोसी भराई रखी थी। जैसे ही जिला अस्पताल से इसकी सूचना गांव पहुंची, परिजनों और गांव में कोहराम मच गया। खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।

घटना देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बलियवां गांव की है। बलियवां गांव के दुर्गेश गुप्ता के के बड़े बेटे अनुराग गुप्ता (5 वर्ष) की रविवार को कोसी भराई थी। अनुराग की मां निर्मला देवी गांव की अन्य महिलाओं के साथ बच्चे को लेकर शाम को छठ घाट जा रही थीं।

इसी दौरान गांव के बाहर स्थानीय चौराहे पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसकी जानकारी होते ही घर में चीख-पुकार मच गई। पिता दुर्गेश, माता निर्मला और अन्य सगे संबंधियों का रो रो कर बुरा हाल है। छोटा भाई बुलबुल (2 वर्ष) इस घटना से अनजान है। लेकिन वह सब को रोता हुआ देखकर खुद रोने लगता है। वह बड़े भाई को भी ढूंढ रहा है।

रामपुर कारखाना के एसओ महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि 1 बच्चे की पिकअप की चपेट में आने से मौत की जानकारी हुई है। वाहन चालक और वाहन को कब्जे में लिया गया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

नियुक्ति : किसान एकता संघ ने शौकत अली को यूपी अध्यक्ष बनाया, संगठन में इन लोगों का बढ़ा कद

Abhishek Kumar Rai

बार-बार नोटिस देने के बावजूद नहीं बदल रहे हालात : पार्क, पोषण वाटिका और बाउंड्री वॉल सहित इन प्रोजेक्ट्स में पिछड़े देवरिया के सभी ब्लॉक

Sunil Kumar Rai

सीएम ने कारगिल में शहीद योद्धाओं को दी श्रद्धांजलि : परिजनों को किया सम्मानित, जानें क्या कहा

Sunil Kumar Rai

Agnipath Protest : रेलवे ने 500 से ज्यादा ट्रेनें रद्द की, पता करने के बाद सफर पर निकलें, देखें लिस्ट

Sunil Kumar Rai

यूपी पुलिस के जवानों को मिलेगी 4G सीयूजी सिम : बीटीएस के जाम होने की समस्या से मिलेगी निजात, घटेंगे अपराध

Sunil Kumar Rai

कोरोना का कहर : मुंबई में मिला कोविड का XE वैरियंट, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया इनकार, पूरी जानकारी

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!