खबरेंदेवरिया

अभिभावक की भूमिका में डीएम : पीएम केयर की लाभार्थी जुड़वा बहनों को दिया दीवाली गिफ्ट, बिखेरीं खुशियां

Deoria News : जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) की प्रारम्भ की गयी पीएम केयर फॉर चिल्ड्रेन योजना (PM Care for Children Scheme) की लाभार्थी जुड़वा बहनों रिद्धि पाण्डेय एवं सिद्धि पाण्डेय के घर पहुंचकर दीवाली का उपहार देकर खुशियां बिखेरीं। जिलाधिकारी के हाथों उपहार पाकर दोनों जुड़वा बहनों के चेहरे खिल उठे।

जिलाधिकारी शनिवार दोपहर भट्ट जमुआंव स्थित रिद्धि व सिद्धि के घर पहुंचे। रिद्धि व सिद्धि की माता का निधन कोविड की वजह से हुआ था तथा इनके पिता पहले ही गुजर चुके थे। वर्तमान समय में ये अपनी बुआ के साथ रहतीं हैं। पीएम केयर फॉर चिल्ड्रेन योजना के नॉर्म्स के अनुसार कोविड काल में अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों के अभिभावक के तौर पर जिलाधिकारी को नामित किया गया है।

इसी क्रम में जिलाधिकारी दीवाली पर्व के अवसर पर इनके घर उपहार लेकर पहुंचे थे। जनपद में इस योजना के तहत कुल 09 लाभार्थी बच्चे आच्छादित हैं। सभी के घर पर जिला प्रशासन ने दीवाली पर्व का उपहार भेजा है। दीवाली का उपहार मिलने पर बच्चों ने खुशी जताई। जिलाधिकारी ने इनसे बात कर इनकी समस्याओं को जाना और उनके समाधान के लिये अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।

इस अवसर पर डीएम जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि कोविड से प्रभावित जिन बच्चों के माता-पिता का देहान्त हुआ था, उनको दीवाली एवं धनतेरस के अवसर पर मिठाइयां व उपहार दिया गया है। प्रशासन सभी बच्चों के सम्पर्क में है। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी की संकल्पना है कि ऐसे बच्चों के साथ हम सभी लोग खड़े रहें। शासन की योजना का लाभ मिल रहा है। इसके अलावा भी इन बच्चों की हर जरूरत को पूर्ण किया जायेगा।

Related posts

कुशीनगर में स्थापित होगा कृषि विश्वविद्यालय : सीएम योगी बोले- पलायन कर रहे किसानों को हम फिर से खेती से जोड़े रहे

Sunil Kumar Rai

देवरिया के किसानों के बीच रहेंगे राज्य मंत्री दानिश अंसारी : आज मदनपुर में जुटेगी भारी भीड़, किसान मोर्चा ने बनाई ये योजना

Sunil Kumar Rai

जिलाधिकारी ने की निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा : गवर्मेंट पॉलिटेक्निक देवरिया के निर्माण में देरी पर हुए नाराज, संस्थाओं को चेतावनी

Sunil Kumar Rai

सूचना प्रसारण मंत्रालय की चेतावनी : सट्टेबाजी के विज्ञापन दिखाने से बाज आएं टीवी चैनल और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, पढ़ें पूरी एडवाइजरी

Sunil Kumar Rai

सारनाथ में पर्यटकों के लिए मल्टीफंक्शनल पार्क बनवाएगी योगी सरकार : एग्जीबिशन पवेलियन की होगी सुविधा, जानें और क्या होगा

Shweta Sharma

नारी शक्ति को समर्पित योगी सरकार का बजट : बेटियों से लेकर निराश्रित महिलाओं का रखा गया ध्यान, पढ़ें विशेष

Laxmi Srivastava
error: Content is protected !!