खबरेंपूर्वांचल

प्रयागराज : पीएम नरेंद्र मोदी की अगवानी के लिए तैयार संगम नगरी, मुख्यमंत्री योगी ने की समीक्षा

CM Yogi Adityanath

Prayagraj News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने जनपद प्रयागराज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। शनिवार को उन्होंने कार्यक्रम स्थल, हैलीपैड, पार्किंग स्थल सहित अन्य व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में की जा रही तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

सीएम ने कार्यक्रम को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, शौचालय इत्यादि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के आदेश दिये। सीएम ने पार्किंग स्थलों पर शौचालय, पानी, पब्लिक एड्रेस सिस्टम (PA System) की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के लिए भी कहा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर में स्वच्छता अभियान संचालित करने के आदेश दिए। उन्होंने ठण्ड को देखते हुए कार्यक्रम में आने वाली महिलाओं के रुकने के स्थान पर रजाई-गद्दे एवं अलाव की समुचित व्यवस्था कराये जाने के लिए कहा। सीएम ने पार्किंग स्थल पर एनसीसी, एनएसएस तथा महिला मोर्चा संस्थाओं का सहयोग लेने के लिए भी कहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने पार्किंग स्थल तथा रुकने वाले स्थानों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखे जाने के आदेश दिए। साथ ही, उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर प्रत्येक ब्लॉक में पानी की व्यवस्था किये जाने के लिए भी कहा। सीएम ने यातायात की समुचित व्यवस्था तथा कार्यक्रम में आने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए बसों तथा रुकने वाले स्थानों पर महिला पुलिस की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के आदेश दिए।

साथ ही, पार्किंग स्थल तथा अन्य स्थलों पर साइनेज की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के लिए भी कहा। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री जी को अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास मनोज कुमार सिंह, मण्डलायुक्त संजय गोयल, एडीजी जोन प्रेम प्रकाश, आईजी जोन राकेश सिंह, जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री डॉ महेन्द्र सिंह, ग्राम्य विकास मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह (मोती सिंह), एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, नागरिक उड्डयन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 

Related posts

सौर ऊर्जा की रोशनी से जगमग होगा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे : 296 किमी लंबा ‘सोलर एक्सप्रेस-वे’ बनाने की तैयारी में योगी सरकार

Sunil Kumar Rai

हर घर से एक युवा को रोजगार देगी भाजपा : पार्टी ने Sankalp Patra-2022 में पेश की पूरी योजना, जानें

Sunil Kumar Rai

नियमित योग से मन एकाग्र और शरीर स्वस्थ रहता है : जनपद न्यायाधीश

Abhishek Kumar Rai

देवरिया में शासकीय धन की बंदरबांट : 8 कमरे के बजाय बने 4, पार्क बनाने में भी हुआ खेल, डीएम के एक्शन से मचा हड़कंप

Sunil Kumar Rai

देवरिया में दर्दनाक सड़क हादसा : अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से चौकी इंचार्ज दरोगा की मौत, दीवान घायल

Abhishek Kumar Rai

यूपी के बस स्टेशनों पर लगेगा एलईडी डिस्प्ले पैनल : यात्रियों की सुविधा के लिए किए जाएंगे खास इंतजाम, समिति देगी सुझाव

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!