खबरेंदेवरिया

किसान मेला : उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पथरदेवा में जनसभा को किया संबोधित, कृषि मंत्री के कार्यकाल को बताया मील का पत्थर

Deoria News : प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) ने बुधवार को अचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज पथरदेवा (Acharya Narendra Dev Inter College) में त्रि-दिवसीय एग्रोक्लाइमेटिक किसान मेला एवं प्रदर्शनी के दूसरे दिन जनसभा को संबोधित किया।

मील का पत्थर साबित हो रहा

उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में प्रदेश में उल्लेखनीय कार्य हुआ है। फसलों की उत्पादन लागत कम हुई है। सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है, जिससे खेतों की उर्वरा शक्ति सुरक्षित रहेगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही (Surya Pratap Shahi) का कार्यकाल मील का पत्थर साबित हो रहा है। इनके कार्यकाल में प्रदेश ने कई उपलब्धियां प्राप्त की हैं। दुग्ध उत्पादन एवं गेहूं उत्पादन में प्रदेश नंबर वन है। किसानों को समय से गन्ना मूल्य का भुगतान प्राप्त हो रहा है।

बेहतर होंगी स्वास्थ्य सेवाएं

डिप्टी सीएम ने देवरिया में स्वास्थ्य स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनपद के सीएचसी पीएचसी तथा मेडिकल कॉलेज के नियंत्रणाधीन चलने वाले जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

अधिवक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध

उपमुख्यमंत्री ने देवरिया में अधिवक्ताओं के लिए 5 करोड़ की लागत से बन रहे बहुमंजिला भवन का भी उल्लेख किया और कहा कि सरकार अधिवक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।

स्मरण किया

उन्होंने स्वर्गीय रविंद्र किशोर शाही को 40वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके योगदान को स्मरण किया। उपमुख्यमंत्री ने कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन किया और नई तकनीकों के कृषि तकनीक के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया।

Related posts

देवरिया में सनसनीखेज मामला : बेटे ने मां की गला दबाकर की हत्या, हुआ फरार, तलाश में जुटी पुलिस

Satyendra Kr Vishwakarma

एमएलसी अनूप गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश : सलेमपुर में बीजेपी उम्मीदवार के लिए मांगा वोट

Sunil Kumar Rai

डीएम के आदेश पर सुलझा रास्ते का विवाद : एसडीएम ने मौके पर जाकर किया समाधान

Rajeev Singh

कैसे बढ़ेगी शिक्षकों की क्षमता ! निपुण भारत प्रशिक्षण से गायब रहे 32 अध्यापक, सीडीओ ने दिया कार्रवाई का आदेश

Sunil Kumar Rai

नोएडा : डीडीआरडब्ल्यूए ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित, नवाब सिंह नागर सहित इन हस्तियों ने की शिरकत

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!