खबरेंदेवरिया

Deoria News : डीएम ने उप जिलाधिकारी बरहज को कार्यकारी क्षेत्र पंचायत प्रमुख नियुक्त किया, उपचुनाव होने तक संभालेंगे जिम्मेदारी

Deoria News : जिला मजिस्ट्रेट जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Deoria Jitendra Pratap Singh IAS) ने क्षेत्र पंचायत बरहज के प्रमुख पद का निर्वाचन होने तक उप जिलाधिकारी, बरहज को प्रमुख पद के कृत्यों का निर्वहन करने के लिए अधिकृत किया है।

जिलाधिकारी ने बताया है कि सीमा पासवान प्रमुख क्षेत्र पंचायत बरहज के त्याग पत्र को स्वीकार कर लेने के फलस्वरूप प्रमुख का पद रिक्त हो गया है। क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत अधिनियम 1961 की धारा 11 के उपधारा 2 में उल्लिखित व्यवस्था के अंतर्गत “जब प्रमुख का पद रिक्त हो तब प्रमुख का निर्वाचन होने तक जिला मजिस्ट्रेट आदेश द्वारा प्रमुख के कृत्यों का निर्वहन करने के लिये ऐसी व्यवस्था कर सकता है जिसे वह ठीक समझे। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने निर्वाचन होने तक उप जिलाधिकारी, बरहज को प्रमुख पद के कृत्यों का निर्वहन करने के लिए अधिकृत किया है।

जिला मजिस्ट्रेट और निर्वाचन अधिकारी (प्रमुख क्षेत्र पंचायत) जितेन्द्र प्रताप सिंह ने निर्गत समय सारणी के विवरण में बताया है कि क्षेत्र पंचायत बरहज के प्रमुख के उप निर्वाचन के लिए –

-नामांकन 19 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक
-नामांकन पत्रों की जांच 19 अक्टूबर को ही कार्य की समाप्ति तक
-उम्मीदवारी वापस लेने का दिनांक 20 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक
-मतदान 21 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक तथा
-मतगणना की तिथि 21 अक्टूबर को ही अपरान्ह 03 बजे से कार्य की समाप्ति तक निर्धारित की गयी है।

जिला मजिस्ट्रेट ने क्षेत्र पंचायत बरहज के प्रमुख के उप निर्वाचन को सकुशल, निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं निर्विध्न रुप से सम्पादित कराने के लिए निर्वाचन अधिकारी के कृत्यों के सम्पादनार्थ जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ विनोद कुमार राय (DIOS Deoria Vinod Kumar Rai) को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर उन्हें निर्देशित किया है कि वह इस निर्वाचन के प्रक्रिया को क्षेत्र पंचायत मुख्यालय बरहज पर उपस्थित होकर पूरी निष्ठा के साथ सम्पादित करेगें।

नामांकन से मतगणना तक की प्रक्रिया क्षेत्र पंचायत मुख्यालय बरहज पर सम्पन्न होगा। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी बरहज को निर्देशित किया है कि निर्धारित प्रपत्र तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सूची विकास खण्ड मुख्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कराना सुनिश्चित करेंगे। मतदाता सूची की जांच कराना सुनिश्चित करेंगे। कोई संशोधन होने पर कार्यालय को तत्काल अवगत कराना सुनिश्चित करेगें। नामांकन, मतदान तथा मतगणना संबंधी समस्त आवश्यक व्यवस्थायें तय कार्यक्रम अनुसार कराना सुनिश्चित करेंगे।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन और उप निर्वाचन अधिकारी (पं) गौरव श्रीवास्तव ने इस निर्वाचन के दृष्टिगत जन सामान्य को अवगत कराया है कि नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य 15 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 03 बजे के बीच क्षेत्र पंचायत कार्यालय बरहज पर किया जायेगा। बरहज का प्रमुख पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, इसके लिए नामांकन फार्म का मूल्य रु0 400 तथा जमानत धनराशि रुपए 2500 आयोग द्वारा निर्धारित है।

Related posts

अमृत महोत्सव : डूडा कार्यालय परिसर देवरिया में खुला तिरंगा वितरण केन्द्र, झंडा खरीदने उमड़े लोग

Shweta Sharma

Gorakhpur Link Expressway का 67 प्रतिशत काम पूरा : आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने लिया जायजा, दिए ये आदेश

Satyendra Kr Vishwakarma

Deoria Hot Bazar List : देवरिया के सभी ब्लॉक में लगेंगे हाट बाजार, देखें किस दिन कहां होगा आयोजन

Abhishek Kumar Rai

शादी अनुदान योजना का उठाएं लाभ : ऑनलाइन करें आवेदन, देने होंगे सिर्फ ये पेपर

Rajeev Singh

डीएम ने अफसरों को दी चेतावनी : शिकायतों का करें गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, एसपी संग की जनसुनवाई

Abhishek Kumar Rai

यूपी में अवैध कब्जा करने वालों की खैर नहीं : अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाएगी योगी सरकार

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!