खबरेंदेवरिया

Deoria News : सीडीओ रवींद्र कुमार ने मेरुण्ड ग्राम भदिला प्रथम में अपनी मौजूदगी में कराया छिड़काव, दिए ये आदेश

Deoria News : मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार (CDO Deoria Ravindra Kumar) ने मेरुण्ड ग्राम भदिला प्रथम का दौरा कर राहत के लिए प्रशासन के किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि भदिला प्रथम में आज स्वच्छता के लिए विशेष अभियान का संचालन किया गया है। ग्राम पंचायत में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी किया गया गया है।

जिन पशुओं का टीकाकरण अभी तक किन्हीं वजहों से नहीं हो पाया था, उनका टीकाकरण किया गया है। ग्राम पंचायत में किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए रात को भी पैरामेडिकल स्टॉफ तैनात रहेगा। गांव में सुचारू रूप से विद्युत उपलब्ध है। लोगों की आवाजाही के लिए एक दर्जन नाव तैनात हैं। प्रशासन हर तरह से लोगों को राहत पहुंचाने के लिए तत्पर है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेश झा (CMO Deoria Dr Rajesh Jha) ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा भदिला प्रथम में विशेष कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों के निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण के साथ दवा का वितरण भी किया गया। उन्होंने बताया कि जलभराव से प्रभावित समस्त क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

ग्राम प्रधान ने बताया कि गांव में पशुओं के लिए हरे-चारे की पर्याप्त उपलब्धता है। इस दौरान विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।

Related posts

सीएम योगी का आदेश : ‘बालू-मोरम और गिट्टी की कीमतें रहें नियंत्रित,’ कालाबाजारी करने वालों पर होगी ये कार्रवाई

Sunil Kumar Rai

आरडीएसएस से सुधरेगी यूपी की विद्युत व्यवस्था : योगी सरकार ने हानि कम करने का खोजा नायाब तरीका

Swapnil Yadav

Asia Cup 2022 : श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर छठी बार एशिया कप पर किया कब्जा, भानुका राजपक्षा की जबरदस्त पारी से पस्त हुई विपक्षी टीम

Abhishek Kumar Rai

साल 2027 तक दलहन के मामले में आत्मनिर्भर होगा यूपी : इन उपायों से सरकार हासिल करेगी यह लक्ष्य

Rajeev Singh

NEWS IMPACT : युवक की मौत के मामले में गौरी बाजार पुलिस ने चौथे दिन दर्ज की FIR, ऐसे शक के घेरे में आए आरोपी

Satyendra Kr Vishwakarma

BREAKING : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने देवरिया से दो नई ट्रेनें चलाने की मांग की, दिल्ली और लखनऊ का सफर होगा आसान

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!