खबरेंदेवरिया

आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में लगेगा तीन दिवसीय विराट किसान मेला : विभिन्न विभाग लगाएंगे स्टॉल, कृषि वैज्ञानिक देंगे तकनीकी जानकारी

Deoria News : उप कृषि निदेशक विकेश कुमार ने जनपद के समस्त कृषकों को अवगत कराया है कि 18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर, 2022 तक एग्रोक्लाइमैटिक जोन स्तरीय तीन दिवसीय विराट किसान मेला का आयोजन आचार्य नरेन्द्र देव इण्टरमीडिएट कॉलेज पथरदेवा (Acharya Narendra Dev Intermediate College) में किया जायेगा।

इसमें पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय मथुरा के वैज्ञानिक पशुपालन पर जानकारी देंगे। आचार्य नरेन्द्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज फैजाबाद के वैज्ञानिक और भारतीय सब्जी अनुसंधान केन्द्र वाराणसी के वैज्ञानिक सब्जी उत्पादन के बारे तकनीकी जानकारी दी जायेगी।

साथ ही प्रगतिशील, एचीवर किसानों को  कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, रेशम, सहकारिता, एग्रो, सिंचाई, लघु सिचाई विद्युत, बैंकर्स, एनजीओ, एफपीओ, कृषि ज्ञान केन्द्र, विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों को आमंत्रित किया गया है।

किसान मेला में फसल अवशेष प्रबन्धन, बुवाई, कटाई, मढ़ाई के कृषि यंत्रों एवं अन्य कृषि यंत्रों का भी प्रदर्शन किया जायेगा तथा कस्टम हायरिंग सेन्टर की स्थापना, फॉर्म मशीनरी बैंक की स्थापना व ट्रैक्टर कम्पनियों के स्टॉल लगाये जायेंगे। इसमें विभिन्न विभागों एवं निजी क्षेत्र के कृषि निवेश कम्पनियों की भी प्रदर्शनी आयोजित की जायेगी। साथ ही विराट किसान मेला, कृषि प्रदर्शनी में फूड कोर्ट बनाया गया है। जिसमें सभी प्रकार के खाद्य सामग्री उपलब्ध रहेगी।

जनपद के समस्त किसान बन्धुओं को उन्होंने अवगत कराया है कि वो निर्धारित तिथि को किसान मेले में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करें। साथ ही कृषि विभाग एवं अन्य विभागों से गेंहू बीज, कृषि यन्त्र कृषि रक्षा रसायन उर्वरक इत्यादि का स्टॉल लगाया जायेगा। किसान मेले में कृषि विभाग के संचालित कार्यक्रमों, योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभान्वित हो सकते हैं।

Related posts

अच्छी खबर : पहली बार इस नामी स्कूल में पढ़ेंगी छात्राएं, जानें एडमिशन की पूरी प्रक्रिया

Shweta Sharma

रेड क्रास सोसाइटी देवरिया का सेवा भाव : आगजनी से बेघर 4 परिवारों को दी छांव, वितरित की राहत सामग्री

Abhishek Kumar Rai

श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिसंबर से शुरू होगा हवाई सफर : रात में भी होगी सकेगी एयरबस ए320 जैसे विशाल एयरक्राफ्ट की लैंडिंग

Sunil Kumar Rai

राममंदिर के उद्घाटन पर किसानों को सोलर पंप का तोहफा देगी सरकार : कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही

Sunil Kumar Rai

DEORIA : जिला भाजपा कार्यसमिति की हुई बैठक, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल ने कार्यकर्ताओं को कहा पार्टी की रीढ़

Sunil Kumar Rai

BREAKING : देवरिया में अधिकारियों और कर्मचारियों के जिला छोड़ने पर 15 अगस्त तक रोक, डीएम ने दिए ये आदेश

Abhishek Kumar Rai
error: Content is protected !!