खबरेंदेवरिया

जरूरी खबर : देवरिया के इन क्षेत्रों में प्लॉट खरीदने से पहले जांच लें, वरना…

Deoria News : नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र देवरिया ने जनसामान्य को अवगत कराया है कि विनियमित क्षेत्र सीमा के भीतर कोई भू-खण्ड, आवासीय, व्यवसायिक आदि क्रय करने से पूर्व अवश्य कार्यालय नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र से जानकारी प्राप्त कर लें।

क्रय की जाने वाली भूमि किस प्रयोजन के लिए आरक्षित है, एवं उस कालोनी का मानचित्र (ले-आउट) स्वीकृत है अथवा नहीं। बिना स्वीकृत कालोनी में भू-खण्ड क्रय न करें अन्यथा कानूनी पेंचिंदगी और परेशानियां आ सकती हैं।

उन्होंने बताया है कि देवरिया नगर पालिका के सम्पूर्ण क्षेत्र व तहसील सदर देवरिया के 74 राजस्व ग्राम को सम्मिलित कर विनियमित क्षेत्र घोषित है और इस क्षेत्र के सुनियोजित विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा महायोजना 2001 स्वीकृत है।

वर्तमान में मास्टर प्लान 2001 प्रभावी है। विनियमित क्षेत्र सीमान्तर्गत भू-खण्डों पर प्लाटिंग अथवा किसी प्रकार का निर्माण आरबीओ एक्ट के प्राविधानों के अधीन नियत प्राधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर विनियमित क्षेत्र देवरिया की स्वीकृति उपरान्त ही किया जा सकता है।

Related posts

अवैध खनन पर ड्रोन से नजर रख रही योगी सरकार : हजारों वाहन जब्त, बुंदेलखंड में लगा करोड़ों का जुर्माना

Abhishek Kumar Rai

Deoria news : महिलाओं को मिला सामान बनाने का प्रशिक्षण, नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चल रहा अभियान

Abhishek Kumar Rai

देवरिया के दो महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट : डेडलाइन बीतने के वर्षों बाद भी अधूरे, करोड़ों का फंड मिलने के बावजूद…

Sunil Kumar Rai

Viral Video प्रकरण में सहायक प्रशिक्षक अब्दुल अहद सस्पेंड : खेल निदेशक ने लिया एक्शन

Satyendra Kr Vishwakarma

महाकुंभ से पहले प्रयागराज एयरपोर्ट का कायाकल्प करेगी योगी सरकार : इस खास सुविधा वाला यूपी का पहला हवाई अड्डा बनेगा

Sunil Kumar Rai

डीएम ने लेखपालों को दी चेतावनी : जिम्मेदारी तय कर होगी कार्रवाई, एसपी संकल्प शर्मा संग सुनीं जन समस्याएं

Rajeev Singh
error: Content is protected !!