खबरेंदेवरिया

International Older Persons Day 2022 : अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर बुजुर्ग हुए सम्मानित, न्यायाधीश इशरत परवीन फारूकी ने कहा-बुजुर्गों को हंसते-मुस्कुराते रहने दीजिए

Deoria News : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देवरिया के तत्वावधान में पूरवा मेहड़ा स्थित वृद्धा आश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस (International Day for Older Persons) पर विधिक साक्षरता, जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया की सचिव इशरत परवीन फारूकी रहीं। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त वृद्ध महिला एवं पुरूष को माला, अंग वस्त्र एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के शुभ अवसर पर न्यायाधीश इशरत परवीन फारूकी ने कहा कि जिसने परिवार रूपी बगिया को संवारकर सदाबहार बना दिया, उस बागबान को ताउम्र उचित सम्मान मिले, यह हर किसी की जिम्मेदारी होनी चाहिए।

अपनों के बीच हंसते-मुस्कुराते हुए उन्हें जिंदगी के बाकी दिन गुजारने देना चाहिए। बिहार न्यायिक सेवा के न्यायिक पदाधिकारी डॉ डीएफ खान ने बुजुर्गों को उनके विधिक अधिकार के बारे मे विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि बोझ नहीं वरदान है बुजुर्ग, उनके अनुभव से आप अपने प्रगति के मार्ग को प्रशस्त कर सकते हैं।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज कल्याण पर्यवेक्षक संतोष तिवारी, संजय मिश्रा एवं वृद्धा आश्रम के प्रबंधक विजय शुक्ला समस्त कर्मचारी, वृद्ध जन व आमजन मानस उपस्थित रहे।

Related posts

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस : सांसद, विधायक और राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने उन्हें ऐसे किया याद

Sunil Kumar Rai

लीलापुर आईटीआई की डेडलाइन खत्म और काम अधूरा : नाराज डीएम ने लगाई फटकार, ईंटों की होगी जांच

Rajeev Singh

यूपी : जल जीवन मिशन को सफल बनाएगा सिंगापुर, बनेगा फर्स्ट पार्टनर कंट्री, जानें पूरा प्लान

Sunil Kumar Rai

Deoria News : विधायक शलभ मणि और डीएम एपी सिंह ने दिवंगत पत्रकार के परिजनों को दी आर्थिक सहायता, दिलाया ये भरोसा

Sunil Kumar Rai

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पीएम किसान निधि कैंप का किया दौरा : कहा- यूपी सरकार कृषकों के हितों की रक्षा को प्रतिबद्ध

Rajeev Singh

आयुष्मान योजना में यूपी को मिले दो अवार्ड : मुख्यमंत्री योगी की मॉनिटरिंग से हुआ संभव

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!