खबरेंमनोरंजन

Cannes Film Festival : कान्स में दिखाई जाएंगी ये 6 फिल्में, साइंटिस्ट नांबी पर बनी मूवी भी शामिल

New Delhi : सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आज कान्स फिल्म समारोह (Cannes Film Festival ) में प्रदर्शित होने वाली फिल्मों की सूची जारी की है। सूची में रॉकेट्री का विश्व प्रीमियर भी शामिल है, जिसमें आर माधवन ने मुख्य भूमिका निभायी है। इसका निर्देशन भी माधवन ने किया है। रॉकेट्री-द नांबी इफेक्ट का प्रीमियर जहां पलाइस के में होगा, वहीं बाकी फिल्मों का प्रदर्शन ओलम्पिया थिएटर में किया जाएगा।

75वें फिल्म समारोह में प्रदर्शित होने वाली फिल्में इस प्रकार हैं

1.रॉकेट्री – द नांबी इफेक्ट

निर्देशक: आर. माधवन     

निर्माता: आर. माधवन

भाषा: हिंदी, अंग्रेजी, तमिल

फिल्म की कहानी –

रॉकेट्री- द नांबी इफेक्ट फिल्म में  नांबी नारायणन के जीवन की कहानी को चित्रित किया गया है, जिसे एक टीवी कार्यक्रम में लोकप्रिय सुपरस्टार और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने एक साक्षात्कार में दर्शकों के सामने रखा था। कई महान व्यक्तियों की तरह, नांबी में भी कुछ कमियां हैं। अपनी प्रतिभा और जुनून के कारण उन्हें दुश्मनों और विरोधियों का सामना करना पड़ा। इन सभी बातों ने उन्हें एक आकर्षक आधुनिक नायक बना दिया।

सम्मान देना जरूरी है

फिल्म समाज में मौन रहते हुए उपलब्धि हासिल करने वाले तथा इससे आगे जाकर भी कुछ करने वाले व्यक्ति के जीवन का वर्णन करती है। यह फिल्म दर्शकों को विशेष योगदानकर्ताओं की पहचान करने और उन्हें सम्मान देने की जिम्मेदारी लेने की चुनौती देती है, चाहे वे नांबी नारायणन हों, या गरीब बच्चों को शिक्षा देने वाले शिक्षक हों, या सीमा पर तैनात सैनिक हों, या दूरदराज के गांवों में सेवा देने वाले डॉक्टर हों, या जरूरतमंदों की मदद करने वाले स्वयं सेवक हों।

संघर्ष कर रहे हैं

फिल्म एक महत्वपूर्ण प्रश्न भी सामने रखती है- हम शक्तिशाली लोगों के आधिपत्य के खिलाफ अपने निर्दोष और शक्तिहीन की रक्षा के लिए सामूहिक रूप से क्यों नहीं खड़े होते हैं? एक नांबी के बदले, ऐसे मौन रहकर उपलब्धि हासिल करने वाले हजारों लोग हैं, जो न्याय पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इन कहानियों को जानने-सुनने की जरूरत है। यह नांबी से शुरू होता है, लेकिन यह सिर्फ एक शुरुआत है।

अन्य फिल्में ये हैं –

2 – गोदावरी

निर्देशक:  निखिल महाजन

निर्माता: ब्लू ड्रॉप फिल्म्स प्रा. लिमिटेड

भाषा: मराठी

3. अल्फा बीटा गामा

निर्देशक:  शंकर कुमार

निर्माता: छोटी फिल्म प्रोडक्शंस

भाषा: हिंदी

4. बूम्बा राइड

निर्देशक:  बिस्वजीत बोरा

निर्माता: क्वाटरमून प्रोडक्शंस

भाषा: मिशिंग

5. धुईं

निर्देशकः  अचल मिश्रा

निर्माताः अचल-चित्र

भाषाः हिन्दी, मराठी

6. ट्री फुल ऑफ पैरट्स

निर्देशकः  जयराज

निर्माताः नवनीत फिल्म्स

भाषाः मलयालम

Related posts

3 सदस्यीय कमेटी करेगी अतीक और अशरफ हत्याकांड की जांच : इतने दिनों में सौपेंगी रिपोर्ट

Sunil Kumar Rai

वोटर लिस्ट में संशोधन से जुड़ी बड़ी खबर : एडीएम प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को दिए ये आदेश

Rajeev Singh

BIG NEWS : देवरिया मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे मिलेगी पैथोलॉजी सुविधा, परिसर में खुलेगी पुलिस चौकी, नया अस्पताल बनाने की तैयारियां तेज

Sunil Kumar Rai

देवरिया : घंटों गुल रही 100 घरों और 50 दुकानों की बिजली, जानें वजह

Sunil Kumar Rai

Deoria news : नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने हाट बाजार में जाकर महिलाओं का बढ़ाया उत्साह, उत्पादों की ली जानकारी

Satyendra Kr Vishwakarma

चुनाव की तैयारी : जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने एसएसबीएल इंटर कॉलेज में बीएलओ संग की चर्चा, जानें क्या कहा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!