उत्तर प्रदेशखबरें

अपराध नियंत्रण को योगी सरकार ने शुरू किया 15 दिन का विशेष अभियान : इन क्राइम्स पर रहेगा फोकस, अधिकारी रोजाना…

Uttar Pradesh News : अपराध और अपराधियों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख़्त एक्शन ले रही योगी सरकार ने प्रदेश में अपराध नियंत्रण के लिए शुक्रवार से 15 दिन का विशेष अभियान शुरू किया है। इस संबंध में समस्त एडीजी जोन, पुलिस कमिश्नर, आईजी रेंज और जिलों के पुलिस कप्तानों को दिये गये निर्देशों में कहा गया है कि वह महिला संबंधी अपराध जैसे बलात्कार, चेन स्नैचिंग, छेड़खानी, शीलभंग, पॉक्सो एक्ट के मामलों पर खास नजर रखें। साथ ही गोवध, गो-तस्करी, अवैध धर्मांतरण की घटनाओं को सूचीबद्ध करते हुए पुराने मुकदमों का निस्तारण कराएं।

महिला संबंधी अपराध पर रहेगा फ़ोकस
डीजीपी विजय कुमार द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के विरुद्ध त्वरित वैधानिक कार्रवाई की जाए। चेन स्नेचिंग व अन्य गंभीर प्रवृत्ति के अपराधों का शीघ्र अनावरण किया जाए। गोवध एवं गो-तस्करी की रोकथाम के लिए कार्ययोजना बनायी जाए। अवैध धर्म परिवर्तन से संबंधित घटनाओं में तत्काल विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाये। उन्होंने अधिकारियों को रोजाना अभियान की समीक्षा करने को भी कहा।

Related posts

Deoria News : पूर्व एमएलसी महेंद्र यादव ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, लोगों से किया संपर्क

Sunil Kumar Rai

खास खबर : योगी सरकार की मुफ्त राशन वितरण योजना जरूरतमंदों के लिए बनी वरदान, आंकड़ों से समझें

Sunil Kumar Rai

डीएम और एसपी का सख्त आदेश : जनसमस्याओं के निस्तारण में न हो लापरवाही, पुलिस-प्रशासन मिल कर प्राथमिकता से निपटाएं मामले

Sunil Kumar Rai

‘शिक्षा चौपाल’ से विद्यालयों को निपुण बनाने की तैयारी में योगी सरकार : हर महीने 3 गांवों में होगा ये खास आयोजन

Sunil Kumar Rai

बजट में मेडिकल सेक्टर को 20 हजार करोड़ से अधिक का तोहफा : स्वास्थ्य सुविधाओं-इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी और रफ्तार

Laxmi Srivastava

देवरिया में वित्त मंत्री : सुरेश खन्ना ने जनता जनार्दन और उद्यमियों के लिए अधिकारियों को दिए आदेश, कॉमन सर्विस सेंटर बनाने पर दिया जोर, पढ़ें क्यों खास रहा तीन मंत्रियों का दौरा

Sunil Kumar Rai
error: Content is protected !!