खबरेंदेवरिया

देवरिया के डेढ़ दर्जन पौराणिक स्थलों और मंदिरों का होगा कालाकल्प : जनपद में बढ़ेगा रोजगार, डीएम ने बनाया ये प्लान

Deoria News : जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में पर्यटन विभाग द्वारा कराये जा रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस दौरान जनप्रतिनिधियों से जनपद के प्राचीन मन्दिरों/ पर्यटन स्थलों के सुन्दरीकरण व संवर्धन के लिए प्राप्त प्रस्तावों पर चर्चा की गयी।

जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे समस्त निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे अधिकांश निर्माण कार्य किसी न किसी प्रमुख धार्मिक स्थलों से संबंधित हैं, जहां बड़ी तदाद में श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में किसी भी स्तर पर शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।

बैठक में जनपद के प्रमुख पर्यटन स्थलो के प्रचार प्रसार हेतु पर्यटन साहित्य तैयार किये जाने का निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने इसमें पर्यटन स्थलों का पूर्ण ऐतिहासिकता एवं पुरातात्विक महत्व का उल्लेख करने के साथ ही विस्तृत रुप से इस साहित्य को तैयार करने का निर्देश दिया। स्कूलों/ महाविद्यालयों के छात्रों एवं शिक्षकों का पर्यटन यूथ क्लब स्थापित किये जाने का निर्देश उन्होंने दिया।

वन विभाग के माध्यम से जनपद में तालो का चयन कर पर्यटन विकास के दृष्टिगत उसमें इको टूरिज्म विकसित किये जाने के लिए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने पर्यटन स्थलों के प्रचार प्रसार के लिए लघु वीडियो, बाइट आदि भी तैयार किये जाने को कहा और उसे जन सामान्य के बीच जनपद के महत्वपूर्ण पौराणिक स्थलों का प्रचलित व प्रदर्शित किया जा सके। बैठक में प्राप्त प्रस्तावों पर चर्चा एवं संस्तुति की गयी।


इसमें –

  • देवराहा बाबा आश्रम स्थल का पर्यटन विकास
  • तहसील सलेमपुर स्थित दीर्घेश्वर मन्दिर का विकास
  • झरनाकुटी मंदिर स्थल का सौन्दर्यीकरण
  • बैकुण्ठपुर पौहारी बाबा स्थल का पर्यटन विकास
  • प्राचीन बरहज घाट एवं साकेत बिहारी मंगर साह प्राचीन मंदिर का सौन्दर्यीकरण
  • देसही देवरिया अन्तर्गत पकड़ी वीरभद्र में प्राचीन शिव मंदिर व विशाल पोखरा का पर्यटन विकास किया जाना सम्मिलित है।

इसी प्रकार –

  • पथरदेवा में स्थित दुर्गा मन्दिर परिसर का पर्यटन विकास
  • बारीपुर हनुमान मंदिर का पर्यटन विकास
  • ग्राम परसिया मिश्र मठटोडरगिर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर व तालाब का पर्यटन विकास
  • विकास खण्ड रामपुर कारखाना के कुशहरी में एक सुव्यवस्थित घाट का निर्माण
  • ग्राम रुचापार स्थित मंदिर एवं तालाब का पर्यटन विकास
  • विकास खण्ड सलेमपुर के ग्राम सभा दीघडा सोमाली स्थित श्री रामशरण ब्रह्मस्थान व शिव स्थान सरकडा पर सोलर लाइट का कार्य
  • विकास खण्ड भागलपुर के ग्राम पंचायत कपूरी स्थित प्राचीन शिव मन्दिर स्थल पर सोलर लाइट का कार्य
  • विकास खण्ड भागलपुर के ग्राम सभा तिलौली स्थित ठाकुर जी मंदिर स्थल पर सोलर लाइट का कार्य के लिए जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रस्तावो पर विस्तृत रुप से चर्चा के साथ उस पर आवश्यक कार्रवाई किये जाने के लिए पर्यटन विभाग को निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में पौराणिक महत्व से जुड़े मंदिरो, स्थलों के संवर्धन व सुन्दरीकरण से जनपद में पर्यटन को बढावा मिलेगा। साथ ही ऐसे स्थलों की महत्ता से लोग भलीभांती अवगत होंगे एवं रोजगार के अवसर भी बढेंगे। बैठक में पर्यटन सूचना अधिकारी प्राण रंजन ने एजेण्डावार प्रस्तावों से अवगत कराया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय, बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी, सिचाई, सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

एक्शन : धार्मिक स्थलों से उतारे गए 1 लाख से ज्यादा लाउडस्पीकर, सीएम का आदेश– दोबारा न लगने पाएं

Harindra Kumar Rai

डीएम और एसपी ने बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं का लिया जायजा : तय की डेडलाइन, इन 14 प्रोजेक्ट्स पर चल रहा काम

Sunil Kumar Rai

जिलाधिकारी ने मुसहर बस्ती में बांटा कंबल : बच्चों को दी कॉपी-किताब, कही ये बड़ी बात

Sunil Kumar Rai

DEORIA BREAKING : देवरिया में भू-संपत्तियों के दर में कोई फेरबदल नहीं, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बड़ी जानकारी

Harindra Kumar Rai

बड़ी खबर : आज सिद्धार्थनगर के दौरे पर जाएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, जानें वजह और पूरा कार्यक्रम

Satyendra Kr Vishwakarma

एशियन गेम्स में भारत की स्वर्णिम सफलता : सीएम योगी ने विजेताओं को दी बधाई

Satyendra Kr Vishwakarma
error: Content is protected !!